Logo
election banner
John Cena Oscars 2024: बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड होली वाडिंगटन को मिला। जॉन सीना ने इसे प्रेजेंट किया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'पुअर थिग्सर' के लिए मिला है। 

John Cena Oscars 2024: भारतीय समयानुसार 11 मार्च की सुबह फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2024 के विजेताओं का ऐलान हुआ। इस में भिन्न- भिन्न केटेगरीज में अकैडमी अवार्ड्स से सितारों को नवाजा गया। इवेंट के दौरान कई सितारों पर लोगों की नजर रही। कई सितारे अतरंगे आउटफिट में दिखाई दिए। कुछ ने अपने कपड़ों के जरिये अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बात लोगों के बीच रखने का प्रयास भी किया। इस बीच जॉन सीना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और कुछ ऐसा कर दिया जो ऑस्कर के इतिहास में दर्ज हो गया और लोग इसे हमेशा याद रखेंगे। 

बिना कपड़ों के अचानक आए जॉन सीना
ऑस्कर अवॉर्ड सो में जॉन सीना मंच पर अचानक ही आ गए। इस दौरान उन्होंने एक भी कपड़े नहीं पहने थे। बिना कपड़ों के उन्हें देखकर सभी दंग रह गए। दर्शक दीर्खा में बैठे हतप्रभ दिखे। लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर जॉन सीना बिना कपड़ों के क्या जाहिर करना चाह रहे हैं। जॉन सीना के ऐसा करने से बवाल मच गया और एकदम से मंच पर भगदड़ मच गई। कई लोग मंच पर एक लंबी चादर लिए दौड़ते नजर आए और उन्हें पुराने जमाने के लिबास के अनुसार उस चादर में लपेट कर तैयार कर दिया। 

John Cena
John Cena

किया गया था प्रैंक
दरअसल, ऑस्कर होस्ट कर रहे जिमी किमल ने एक घटना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि 50 साल पहले एक अवॉर्ड सो में एक शख्स बिना कपड़ों के ही पहुंच गया था, तभी रेसलर और एक्टर जॉन सीना छुपते हुए नजर आए। वो पूरी तरह बिना कपड़ों के थे और उन्हें एक तख्ती से खुद को कवर किया था। वो बिना कपड़ों के ही आगे आते हैं और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के विनर के नाम का ऐलान करते हैं। इसी बीच जिमी उन्हें कपड़े में लपेटते हैं। ये पूरा मामला एक प्रैंक था। बता दें, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड होली वाडिंगटन को मिला। जॉन सीना ने इसे प्रेजेंट किया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'पुअर थिग्सर' के लिए मिला है। 

लोग दे रहे मजेदार रिएक्शन
बता दें, इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग इसे देखने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हैं। 

5379487