Abhishek Bachchan 'King' Look: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने नए लुक को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म किंग के लिए हैं। जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे।
अभिषेक ने किया खुलासा
ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के दौरान अभिषेक ने कहा, “मुझे खुशी हैं कि आप मेरे नए लुक को नोटिस कर रहे हैं। हां, मैं अपनी नई फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहा हूं।” उन्होंने फिल्म की बाकी डिटेल्स साझा नहीं की, लेकिन यह साफ कर दिया कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।
Abhishek Bachchan confirms he is part of King
by u/Hungry_Business592 in BollyBlindsNGossip
जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने लिखा, “युवा लेवल का परफॉर्मेंस उम्मीद है।” तो किसी ने कहा, “उम्र के साथ वह और अच्छे लग रहे हैं।” एक फैन ने सुझाव दिया, “सिद्धार्थ आनंद उन्हें खतरनाक विलेन बना दें।”
अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने एक फैंन की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अभिषेक, आपको ढेर सारी शुभकामनाएं…अब समय आ गया है!!” साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक का विलेन वाला रोल बहुत रोमांचक होगा।
फिल्म 'किंग' के बारे में
फिल्म किंग एक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अर्शद वारसी, जैदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी फिल्म में शामिल हो सकते हैं।
फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी और ये शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म ‘पठान’ ने 1,050 करोड़ की कमाई की थी।
'किंग' को लेकर क्या बोले शाहरुख?
शाहरुख ने कहा, “किंग बहुत इंटरेस्टिंग फिल्म हैं। इसमें बहुत सारा ईविल हैं। मैं अलग-अलग रोल करके दर्शकों को कुछ नया देना चाहता हूं।”
Latest pic of Abhishek Bachchan😈 — you are NOT ready for this
— KING 👑 (@VikramPraj39672) January 22, 2026
His character is going to be more powerful than SRK in the film.
Many fans are scared seeing AB as a villain… but trust me, you’ll be SURPRISED.
Jim-type impact incoming.
Mark my words. ✔️#KING | #AbhishekBachchan pic.twitter.com/xVLEdGENVJ
अभिषेक बच्चन के नए लुक के बाद फैंस अब और फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।











