नवरात्रि 2018: नवरात्रि के पावन पर्व पर सुने अनूप जलोटा के ये भजन, भक्ति-लीन में कर देंगे सराबोर
हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे हैं और 19 अक्टूबर को रावण-दहन किया जाएगा। इन्ही 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ पूजा होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे हैं और 19 अक्टूबर को रावण-दहन किया जाएगा। इन्ही 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ पूजा होती है।
नवरात्रि शब्द से ही साफ है नौं दिन और नौ रातें। इन नौं दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। जिनमें सबसे पहले मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सबसे आखिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।इन नौ दिनों में हर कोई मां दुर्गा की अराधना और भजनों में सराबोर हो जाता है।
इन नौ दिनों को भारतीय पंचाग के अनुसार शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी इन नौ दिनों में मां की सच्ची भक्ति से अराधना करता है उसके सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।
नवरात्रों में मां दुर्गा के भजनों को काफी भक्तिभावमय के साथ सुना जाता है। बॉलीवुड में ऐसे कई भजन हैं जिन्हें मां को समर्पित किया गया है। इसी मैके पर आज हम आपको भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों को आपको सिनाने जा रहे हैं।
बता दें कि अनूप जलोटा का नाम मॉडल जसलीन मथारू के साथ जोड़ा जा रहा है। वह बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट हैं। इसी बीच उनके जसलीन से अपेयर की खबरों का खुलासा हुआ था। जिसके बाद दोनों के रिलेशन पर लोगों ने सवाल खड़े किए थे।अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App