Logo
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वह उनपर लिखे कई ब्लाइंड आर्टिकल्स से अक्सर परेशान रहा करते थे। क्या कुछ कहा अभिनेता ने, जानिए...

Manoj Bajpayee on Late Sushan Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भैया जी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये उनके करियर की 100वीं फिल्म है जिसको लेकर इन दिनों वह जमकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्टर, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल होते नजर आए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत को याद कर कुछ खुलासा किया है। 

सुशांत को याद कर इमोशनल हुए मनोज
साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उनके मुंबई स्थित फ्लैट में उनका शव लटका मिला था। आज तक इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनका मर्डर हुआ था। आज भी फैंस सुशांत की याद दिलों में समाय बैठे हैं और उन्हें जीवंत मानते हैं। वह बॉलीवुड के अच्छे अभिनेताओं में से एक थे। उनके इंडस्ट्री में कई एक्टर्स क्लोज थे जिसमें मनोज बाजपेयी भी शामिल हैं। मनोज बाजपेयी और सुशांत ने फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। अब अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर को याद कर उनके बारे में बात की है। 

'ब्लाइंड आर्टिकल्स से परेशान थे सुशांत'
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि वह परेशान रहते थे। उन्होंने कहा- "सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से अक्सर परेशान रहते थे और वह कई बार इस बारे में मुझसे बात करते थे और पूछते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा उनसे कहा कि वह इस बारे में ज्यादा ना सोचें, क्योंकि मैं भी इन सब से गुजर चुका हूं। वह बहुत सेंसिटिव व्यक्ति थे।"


मनोज ने आगे बताया कि सुशांत के साथ उनकी आखिरी बातचीत भी ब्लाइंड आर्टिकल्स को लेकर हुई थी। एक्टर ने कहा- "वह मुझसे पूछते थे कि आप इससे कैसे मिपटते हैं। तब मैंने कहा कि वह इस तरह के लेख लिखने वालों से निपटने के लिए अलग तरीका आजमाते हैं। मैं उन लोगों के दोस्तों से कहता था कि मैं उनकी खूब पिटाई करूंगा। इस पर सुशांत खूब हंसते थे। वह कहते थे कि सर, यह काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं।"

'उनकी मौत से 10 दिन पहली ही बात हुई...'
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बात करते हुए मनोज ने आगे कहा कि उन्हें मटन खाने का बहुत शौक था। उन्होंने कहा- "मैं अक्सर खाना पकाया करता था। वह मुझसे कहते मनोज भाई मैं आपके घर आकर आपके हाथों से बना मटन खाना चाहूंगा। मैंने कहा कि अगली बार जब भी बनाऊंगा आपको जरूर बुलाउंगा। ये हमारी आखिरी बातचीत थी और इसके ठीक 10 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।"

5379487