Logo
YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि विद्या और माधव का रिश्ता बचाने के लिए अभिरा कोर्ट में झूठी गवाही दे देगी।

YRKKH Spoiler 15 May: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि दादी-सा अभिरा को अपनी बात मनवाने में कामयाब रहीं। वहीं अभिरा माधव और विद्या का रिश्ता बचाने की कोशिश में अपना रिश्ता दाव पर लगाने के लिए तैयार हो जाती हैं। 

अभिरा और को दही-शक्कर खिलाएंगी दादी-सा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अगले दिन सभी कोर्ट जाने के लिए रेडी होंगे। उसके बाद दादी-सा अरमान और अभिरा को दही-शक्कर खिलाएंगी। तब मनीषा कहेगी कि ''मां-सा दही-शक्कर क्यों खिला रही हैं। ये लोग कोई शुभ काम के लिए थोड़ी ना जा रहे हैं।'' इतने में फुफा-सा बोल देंगे कि ''अभिरा और अरमान का रिश्ता टूटना कोई शुभ काम से कम थोड़ी है।'' जिसके बाद दोनों कोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 

कोर्ट में झूठी गवाही देगी अभिरा
इसके साथ ही शो में आप आग देखेंगे कि कोर्ट में जज साहब दोनों से पूछेंगे कि ''क्या उनकी शादी जबरदस्ती हुई थी?'' तब अरमान कहेगा नहीं। इतने में अभिरा बोल देगी कि हां हमारी शादी जबरदस्ती हुई थीं। क्योंकि उसके पीछे एक गुंडा पड़ा था और उस गुंडे ने उसकी मम्मा पर गोली चला दी थी और अरमान को भी मारने वाला था। वह गुंडा मुझसे शादी करना चाहता था और शायद शादी के बाद मुझे भी मार देता। इसलिए मैंने जबरदस्ती अरमान से शादी कर ली। अभिरा का यह जवाब सुन अरमान भड़क जाएगा और  जज के सामने ही उस पर चिल्लाने लगेगा।  

15 दिन के अंदर होगा अभिरा और अरमान का तलाक
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आप आगे देखेंगे कि अभिरा की बातें सुनने के बाद जज 15 दिनों के अंदर अरमान और अभिरा का तलाक करवाने के लिए मान जाएंगे। कोर्ट में फैसले होने के बाद अरमान अभिरा से पूछने की कोशिश करेगा कि उसने ऐसा क्यों किया और दोनों के रिश्ते का मजाक क्यों बनाया। लेकिन अभिरा बिना कुछ बोले वहां भाग जाएगी। 

7