Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अर्जुन कपूर की पर्सनल फोटो शेयर कर बुरी फंसी मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स साध रहे निशाना

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस बार मलाइका को उनकी लेटेस्ट स्टोरी (Malaika Instagram Story) के लिए हेटर्स ट्रोल कर रहे हैं।

Malaika Arora Gets Trolled For Sharing Arjun Kapoor Private Photo On Instagram Actress Said My Lazy Boy
X

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 

Malaika Arora Gets Trolled: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लव केमिस्ट्री अक्सर देखने को मिलती है। वेकेशन से लेकर पार्टी इवेंट में दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। लव पार्टनर ने अपने रिश्ते को भी किसी से छिपाया नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों ही अपनी कुछ प्यारी फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार मलाइका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन (Malaika Arora Boyfriend) की कुछ प्राइवेट फोटोज अपलोड की। इसकी वजह से अभिनेत्री हेटर्स के निशाने पर आ गई हैं। चलिए आपको बता देते हैं कि लोग किस बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल, मलाइका ने इंस्टाग्राम (Malaika Arora Instagram) पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Photo) नजर आ रहे हैं। ये एक हाफ नेकेड फोटो है, जिसमें अर्जुन लिविंग रूम के सोफे पर बैठे अंगड़ाई लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी गोद में एक कुशन रखा हुआ है। इसके अलावा एक्टर की बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं है। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन को टैग किया और कैप्शन में लिखा कि माई लेजी बॉय। वहीं, अर्जुन ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर सफेद लव इमोजी के साथ पोस्ट किया।

ये भी पढ़ें: बर्लिन में रोमांटिक हुए मलाइका-अर्जुन, फोटोज ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

अर्जुन की फोटोज की वजह से ट्रोल हुईं मलाइका

अर्जुन कपूर की ऐसी फोटोज शेयर करने के लिए यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने फोटोज को लेकर निराशा व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा, मैं यह सब देखने के लिए अपने इंटरनेट के बिल का भुगतान नहीं करता हूं। एक अन्य ने भी टिप्पणी करते हुए लिखा कि मेरी आंखें अब हमेशा के लिए बर्बाद हो गई हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा कि यह मेरी गलती है, जो मैंने मलाइका अरोड़ा की स्टोरी देखी।

सालों से डेट कर रहे मलाइका-अर्जुन

मलाइका और अर्जुन (Malaika and Arjun) सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस भी दोनों को एक साथ देखकर खुशी जाहिर करते हैं। बता दें, मलाइका-अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। इससे पहले मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, दोनों ने साल 2017 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। लेकिन जब भी बात उनके बेटे अरहान खान की होती है, तो दोनों एक साथ नजर आते हैं।

और पढ़ें
Sahil

Sahil

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। जर्नलिज्म मेरे लिए करियर के साथ ही एक अनूठा जुनून भी है। मैं बीते दो साल से अलग वेबसाइट्स के साथ काम कर चुका हूं। फिलहाल एक साल के करीब समय से हरिभूमि में बतौर सब एडिटर काम कर रहा हूं। पढ़ना, लिखना और नई जानकारियां जुटाना मेरे लिए एक सुखद यात्रा के समान है।


Next Story