वेंकट रेवंत ने जीता इंडियन आइडल का खिताब
शो में पंजाब के खुदाबक्श को दूसरा और हैदराबाद के रोहित को तीसरा स्थान मिला।
X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 April 2017 10:35 AM GMT Last Updated On: 3 April 2017 10:35 AM GMT
टीवी के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 9वें सीजन की धमाकेदार एंडिग हुई। शो के ग्रैंड फिनाले में विजेता का भी नाम घोषित किय़ा गया। जैसा कि सभी को लग रहा था कि तेलुगू बिड्डा रेवंत ही इंडियन आइडल विनर बनेंगे।
तो फैंस की पहली पसंद लोला वेंकट रेवंत कुमार शर्मा इंडियन आइडल 9 के विजेता बने और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के हाथों ट्राफी मिली....
सोनी इंटरटेनमेंट पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ने अपने नौवें सीजन का विजेता चुन लिया है। विशाखापत्तनम के 27 साल के लोला वेंकट रेवंत कुमार शर्मा ने छोटे परदे के सिंगिंग शो को जीत लिया। रेवंत को 25 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला। वहीं मुक्तसर पंजाब के खुदाबक्श को दूसरा और हैदराबाद के पी वी एन एस रोहित को तीसरा स्थान मिला।
एलवी रेवंत के जीतने के कयास पहले से ही उनके फैंस लगा रहे थे। कुछ लोगों ने तो रेवंत का नाम सोशल मीडिया पर पहले ही विनर बनाकर घोषित कर दिया था।
रेवंत के लिए सबसे दिलचस्प पल तब रहा जब क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ग्रैंड फिनाले के विनर का नाम लिया। सचिन ने रेवंत को बधाई दी। सचिन की ओर से सम्मान पाकर रेवंत बेहद खुश दिखाई दिए।
रेवंत को शो के जज अनु मलिक का खास फेवरेट माना जाता रहा लेकिन उन्हें जनता के पोल के आधार पर सबसे ज्यादा वोट मिले। इस मौके पर सचिन के डेब्यू सिंगिंग का नजारा देखने मिला जब उनका रिकॉर्ड किया गया गाना लॉन्च किया गया। इस गाने को सोनू निगम ने भी गाया है।
शो में कपिल शर्मा शो के मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। सुनील ने गोलों को खूब हंसायाष वहीं फराह खान ने भी सुनील की कॉमेडी और दमदार एक्टिंग के लिए सुनील को आई लव तक बोल बोल दिया।
शो में छोटे कलाकारों ने जमकर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दीं। फराह के डंस औऱ सोनू निगम की परफॉर्मेंस ने भी समां बांध लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story