''हजार मरेंगे, एक राज करेगा'' दुनिया को काबू में करने के लिए निकले यश, दिखा दमदार एक्शन
कन्नड़ फिल्म KGF का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर 2 मिनट 48 सैकेंड का है। ट्रेलर में ही हमें यश उर्फ रॉकी का जबरदस्त एक्शन दिखाई दे रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Nov 2018 5:07 PM GMT
कन्नड़ फिल्म KGF का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर 2 मिनट 48 सैकेंड का है। ट्रेलर की शुरुआत एक खदान से हो रही है। जहां पर कई लोग कोलर गोल्ड माइऩ की खदान को खोद रहे हैं। इसी बीच एक बच्चे का जन्म होता है।
इस बच्चे का नाम रॉकी है। जो दुनिया को अपने काबू में करने की बात करता है। ट्रेलर के आगे बढ़ने के साथ ही यस उर्फ रॉकी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म एक बच्चे के लालच और पावर के गेम की कहानी है।
बता दें कि पिल्म के ट्रेलर को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम में रिलीज किया गया है। फिल्म को सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story