Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

'पी.टी. उषा' बनने के लिए कटरीना और प्रियंका में शुरू हुई रेस

बॉलीवुड में जबसे इस खबर की ने जोर पकड़ा है, कि 'पी टी उषा' पर बायोपिक बनने जा रही है। तभी से इस फिल्म में लीड रोल हथियाने के लिए बॉलीवुड की लगभग सभी एक्ट्रेस में होड़ लग गई है। 'पी टी उषा' की बायोपिक के लिए जो 2 नाम लिस्ट में सबसे आगे है वो कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा हैं।

पी.टी. उषा बनने के लिए कटरीना और प्रियंका में शुरू हुई रेस
X

'पी.टी. उषा' को भारत की उड़न परी भी कहा जाता है। 'पी.टी. उषा' का जीवन संघर्ष और सफलता का जीता जगता उदाहरण है ऐसे में 'पी.टी. उषा' जैसी शख्सियत पर अगर कोई फिल्म बनती है तो उसको दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा इसकी कल्पना आसानी से की जा सकती है। बॉलीवुड की इन दोनों हसीनाओं में से प्रियंका चोपड़ा मुक्केबाज 'मैर्री कोम' की बायोपिक में काम कर चुकी हैं। 'मैर्री कोम' फिल्म को दर्शकों के बेहद प्यार मिला था और फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को कई अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

कटरीना कैफ की आखिरी रिलीज फिल्म शाहरुख़ खान के साथ 'जीरो' थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। कटरीना को वैसे भी इस वक्त एक हिट फिल्म की दरकार है। ईद के मौके पर कटरीना के भारत रिलीज के लिए तैयार है जिसमें उनके हीरो सलमान खान हैं।

'पी.टी. उषा' के बायोपिक के लिए अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन ऐसी खबरे हैं कि फिल्म की निर्माता 'रेवती एस वर्मा' होंगी। फिलहाल दोनों अभिनेत्रिओं ने इस बायोपिक को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रियल लाइफ की 'पी.टी. उषा' के लिए रील लाइफ की कौन सी अभिनेत्री बाजी मारेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story