Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

करिश्मा कपूर जल्द अपने बॉयफ्रेंड संदीप संग करेंगी दूसरी शादी! पहले पति संजय कपूर से लिया था तलाक

अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही दूसरी शादी कर सकती हैं। करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ सात फेरे ले सकती हैं।

करिश्मा कपूर जल्द अपने बॉयफ्रेंड संदीप संग करेंगी दूसरी शादी! पहले पति संजय कपूर से लिया था तलाक
X

अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही दूसरी शादी कर सकती हैं। खबरें ये आ रही हैं कि करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ सात फेरे ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ेः जब संस्कारी बाबू जी ने अपनी छोटी बहू से 8 साल तक बनाए थे संबंध, जानें कौन है वो अभिनेत्री

लेकिन इस बात की अभी तक सही से पुष्टि नहीं हुई है। करिश्मा इससे पहले भी एक शादी कर चुकी हैं। उनके पहले पति का नाम संजय कपूर है। लेकिन दोनों का अब तलाक हो गया है।

इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा के पहले पति से तलाक होने के बाद अब वह अपने बॉयफ्रेंड संदीप के साथ शादी कर सकती हैं। साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी।

इसे भी पढ़ेः किसिंग सीन से लाइमलाइट पर छाने वाली करिश्मा कपूर ने मचाया था बवाल, लंबा किस सीन देकर रातोंरात हुईं थी फेमस

करिश्मा कपूर और संदीप तोशनीवाल दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। संदीप तोशनीवाल एक दवाईयों की कंपनी के सीईओ हैं। संदीप ने पहले भी शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम डा. अश्रिता है।

इसे भी पढ़ेः अनुष्का, दीपिका से पहले रणवीर इस अभिनेत्री को कर चुके हैं डेट, प्यार में पागल रणवीर कुछ इस तरह बनें 'बाजीराव'

करिश्मा कपूर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। करिश्मा ने सबसे ज्यादा अभिनेता गोविंदा के साथ ही काम किया है। बॉलीवुड में करिश्मा-गोविंदा की जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story