Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चल रहा डबल वरुण धवन का जादू, जानिए दूसरे वीकएंड पर जुड़वा 2 की कमाई

वरुण धवन स्टारर जुड़वा दो हफ्ते के अंदर ही सौ करोड़ से आगे पहुंच गई है।

चल रहा डबल वरुण धवन का जादू, जानिए दूसरे वीकएंड पर जुड़वा 2 की कमाई
X

वरुण धवन स्टारर फिल्म जुड़वा 2 ने पहले दिन ही धमाल मचाया था। अब फिल्म दो हफ्ते के अंदर ही सौ करोड़ से आगे पहुंच गई है।

फिल्म यूं तो पहला हफ़्ता पूरा होने पर 100 करोड़ रूपये की कमाई से थोड़ी दूर रह गई हो लेकिन फिल्म ने दूसरे वीक वीकेंड में कलेक्शन 100 करोड़ से भी पार पहुंच गया है।

डेविड धवन निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 ने शुक्रवार को चार करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म की कमाई 102 करोड़ 33 लाख रूपये तक पहुंच गई। पहले हफ़्ते के आम दिनों में कलेक्शन चार से छह करोड़ रूपये थे और सामान्यतः यह माना गया कि अब यही ट्रेंड आम दिनों में रहेगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिल्म ने दूसरे शनिवार को पांच करोड़ 75 लाख रूपये और दूसरे रविवार को आठ करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया। जुड़वा 2 का पहला वीकेंड चार दिनों का था, जिसकी कमाई 77 करोड़ 25 लाख रूपये थी जबकि दूसरे वीकेंड में फिल्म को 18 करोड़ 10 लाख रूपये मिले। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 116 करोड़ 18 लाख रूपये हो गया है।

ये वरुण धवन की लगातार हिट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है। अगर शाहरुख़ खान के साथ आई वरुण धवन की 148 करोड़ रूपये कलेक्शन वाली दिलवाले को छोड़ दे तो वरुण की ये तीसरी सोलो फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।

इसी साल आई फिल्म ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने 116 करोड़ 68 लाख रूपये और साल 2015 में आई एबीसीडी 2 ने 105 करोड़ 74 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। वरुण का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story