Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Isha Ambani Wedding Full Detail : दुल्हन की तरह सजा उदयपुर पैलेस, जानें हर सवाल का जवाब

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर 2018 को मुंबई में होगी। इससे पहले दो दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन्स उदयपुर पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।

Isha Ambani Wedding Full Detail : दुल्हन की तरह सजा उदयपुर पैलेस, जानें हर सवाल का जवाब
X

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर 2018 को मुंबई में होगी। इससे पहले दो दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन्स उदयपुर पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।

उदयपुर पैलेस को एक दम दुल्हन की तरह सजाया गया है। शनिवार से ही फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। देश विदेश के सभी दिग्गज इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। रविवार को संगीत सेरेमनी में पूरा अंबानी प‍र‍िवार एक साथ नजर आया। कोकिलाबेन अंबानी, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता अंबानी, टीना अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी समेत पूरा अंबानी परिवार मंच पर एक साथ नजर आया।
संगीत सेरेमनी में ईशा की फेवरेट सिंगर को भी हायर किया गया। वर्ल्ड फेमस हॉलीवुड सिंगर बियोंसे ने परफॉर्मेंस दिया। उनके साथ 60 डांसर की टीम भी है। ईशा अंबानी, बियोंसे की बहुत बड़ी फैन हैं।
बियोंसे एक दिन की परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ लेंगी। बियोंसे डिफरेंट शोज, पार्टीज और फंक्शन्स में परफॉर्मेंस करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए ही चार्ज करतीं हैं। बियोंसे पहली बार किसी इंडियन वेंडिग में परफॉर्मेंस देंगी।
इस समारोह में बॉलीवुड और तमाम बड़ी हस्त‍ियां शामिल हो रही हैं। मेहमानों के लिए चार्टेड फ्लाइट्स बुक करवाई गई हैं। उदयपुर और मुंबई के सभी 5 स्टार होटल पूरी तरह बुक हैं। मेहमानों के लिए 1000 लग्जरी गाड़ियां बुक कराई गई हैं।
गौरतलब है ईशा और आनंद दोनों बचपन के दोस्त हैं एक साथ पढ़े हैं और दोनों एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। महाबलेश्वर में इसी साल पीरामल ने ईशा को प्रपोज किया था।
जिसके बाद दोनों ने एक-दुसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। दोनों की सगाई सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई थी। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल को फल बहुत पसंद हैं। aखुलासा खुलासा करण के सवाल पर हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story