Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

दुल्हन बनी सपना चौधरी के कायल हो जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर हरयाणवी क्वीन के फोटोशूट ने मचाया धमाल, देखें फोटो

हाल ही में सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपना फोटोशूट शेयर किया है। जिसके बाद उनके फैंस लगातार कॉमेंट सेक्शन में उनकी तारीफो के पुल बांध रहें हैं। कोई उन्हें बेहद ही खूबसूरत बता रहा है तो कई यूजर हार्ट और फायर वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

Haryanvi dancer Sapna choudhary latest Bridal look photoshoot on Instagram See pics
X

दुल्हन बनी सपना चौधरी के कायल हो जाएंगे आप

हरयाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने गानो के अलावा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण काफी चर्चा में रहती है। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रहते है। सपना के लटके-झटके उनके फैंस को दीवाना बना देता है। फैंस उनके हर अंदाज के कायल है चाहे वो अंदाज देसी हो या विदेशी। इन दिनों सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालो की संख्य़ा लाखो में है। हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना बेहद खूबसूरत फोटोशूट शेयर किया है। इन तस्वीरों में आपको सपना का देसी अवतार देखने को मिलेगा।


सपना चौधरी के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।


सपना फोटो में दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। ऑरेंज कलर के लहंगे में सजी संवरी सपना को देखकर उनके फैंस के होश उड़ जाएंगे। उनका ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सपना का ये लुक उनके अबतक के उनके सभी लुक्स से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सपना का यह फोटोशूट उनके घर का है।


अपनी बालकनी में वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।


फोटो में सपना ने लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

इस फोटोशूट को पोस्ट करते हुए सपना ने एक कैप्शन भी दिया है। सपना अपने कैप्शन में लिखती है, 'चिंता करने से आपकी कल की परेशानियां दूर नहीं हो जाएंगी। ये आज की शांती को भी खत्म कर देती है।' सपना की इन फोटो को अबतक हजारों लाइक मिल चुके हैं। सपना के फैंस लगातार कॉमेंट सेक्शन में उनकी तारीफो के पुल बांध रहें हैं। कोई उन्हें बेहद ही खूबसूरत बता रहा है तो कई यूजर हार्ट और फायर वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

और पढ़ें
Next Story