Haryanvi Actress Sonali Phogat फिर से चर्चा में, नया अवतार देख फैंस चौंके तो वहीं एक्ट्रेस ने करा दिया पुलिस केस, जानिये पूरा मामला
बिग बॉस से मेन स्ट्रीम मीडिया की लाइम लाइट में आई सोनाली फोगाट का नया गाना आज ही रिलीज हुआ है। इस नए हरियाणवी गाने का नाम है "अफीम" है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

हरियाणवी सिंगर सोनाली फोगाट का नया गाना अफीम आज ही किया गया रिलीज।
हरियाणवी एक्ट्रेस और भाजपा नेता सोनाली फोगाट फिर से सुर्खियों में हैं। इसके पीछे एक नहीं कई कारण है। एक तरफ जहां सोनाली फोगाट का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर हमले किए जा रहे हैं। अपने ऊपर हो रहे हमलों से तो एक्ट्रेस इतनी आहत हुई हैं कि उन्होंने पुलिस में केस तक दर्ज करा दिया है।
बिग बॉस से मेन स्ट्रीम मीडिया की लाइम लाइट में आई सोनाली फोगाट का नया गाना आज ही रिलीज हुआ है। इस नए हरियाणवी गाने का नाम है "अफीम" है। खास बात है कि कुछ घंटों पहले रिलीज यह गाना वायरल हो गया। इस गाने में सोनाली फोगाट के नए अवतार को उनके प्रशंसक खासा पसंद कर रहे हैं। इसमें वो वेस्टर्न ड्रेस में भी नजर आ रही हैं। उनके साथ गाने में बिंदर दानौदा भी दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा के फेमस सिंगर राज मावर के गाये इस सांग को अभी तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
17 लोगों के खिलाफ कराया केस दर्ज
सोनाली फौगाट ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। हिसार पुलिस को दी शिकायत में सोनाली फौगाट ने बताया कि करीब 10 दिन से कुछ लोग फेसबुक पर उन पर अभद्र कमेंट कर रहे हैं। इन टिप्पणियों से वह और उनका परिवार मानसिक परेशानी में है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 509 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।