Nankana Trailer: दूसरी ग़दर बनेगी गुरदास मान की ''ननकाना'', जानदार है वीडियो
पंजाबी सिनेमा के लोक गायक और मशहूर अभिनेता गुरदास मान अपने फैंस के बीच जल्द ही एक नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं। जी हां, गुरदास मान की फिल्म ''ननकाना'' जल्द ही लोगों के बीच लौट रही है।

पंजाबी सिनेमा के लोक गायक और मशहूर अभिनेता गुरदास मान अपने फैंस के बीच जल्द ही एक नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं। जी हां, गुरदास मान की फिल्म 'ननकाना' जल्द ही लोगों के बीच लौट रही है।
फिल्म 'ननकाना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को 13 जून को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर करीब 2 मिनट 23 सैकेंड का है। फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे पर है। फिल्म का ट्रेलर काफी भावुक करने वाला है।
ट्रेलर में एक पिता-पुत्र की बॉन्डिंग को नजदीकी से दिखाया गया है। साथ ही यह भी दिखाती है कि एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी में हर चीज को प्राप्त नही कर सकता।
आपको बता दें कि फिल्म में गुरदास मान के साथ कविता कौशिक मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म को गुरदास मान की पत्नी मंजीत मान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म विश्वभर के सिनेमाघरों में 6 जुलाई को रिलीज होगी।
इससे पहले भी गुरदास मान ने कई पंजाबी फिल्मों में अपना अभिनय किया है। मान ने 'शहीद उधम सिंह', 'सूबेदार', 'बगावत', 'मामला गड़बड़ है' आदि कई फिल्में की हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App