Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

''फन्ने खां’ का नया गाना अच्छे दिन के इंतजार में हुआ रिलीज, इस लुक में नजर आए अनिल कपूर

अनिल कपूर अभिनीत फिल्म फन्ने खां का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने का नाम मेरे अच्छे दिन कब आएंगे है। गाना 2 मिनट 8 सैकेंड का है।

फन्ने खां’ का नया गाना अच्छे दिन के इंतजार में हुआ रिलीज, इस लुक में नजर आए अनिल कपूर
X

अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'फन्ने खां' का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने का नाम 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे' है। गाना 2 मिनट 8 सैकेंड का है।

पूरे गाने में अनिल कपूर कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। साथ ही उनकी आंखों में एक सपना है जिंदगी में 'अच्छे दिन' आने का।

इसे भी पढ़ेः अनिल कपूर बनने वाले हैं नाना, सोनम-आनंद आहूजा के घर में जल्द गूंजेगी बच्चे की किलकारी

फिल्म में अनिल कपूर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने में राजकुमार राव भी दिख रहे हैं।

बता दें कि फिल्म में अनिल कपूर एक टैक्सी ड्राइवर का रोल कर रहे हैं। जिनका एक सपना है कि उनकी बेटी भी एक पॉपुलर सिंगर बनें।

इसे भी पढ़ेः दीपिका, सोनम और आलिया से ज्यादा फीस लेती हिं साउथ की ये 7 एक्ट्रेसेज, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

गाने में वह अपनी बेटी के लिए कड़ी मेहनत करते दिख भी रहे हैं। गाने में दिखाया गया है कि उनकी बेटी की स्टेज परफॉर्मेंस थी लेकिन लड़की अपने मां-बाप को देखकर स्टेज से चली गई।

अब तो फिल्म में ही देखना होगा कि अनिल कपूर की आंखों में जो सपना है वह कब पूरा होता है। साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्म में क्या किरदार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story