रागिनी एमएमएस 2 और शादी के साइड इफेक्ट्स के लिए एकता ने छोड़ा जोधा-अकबर
एकता कपूर का इस सीरियल को लेकर शुरुआत से ही विरोध होता रहा है।

X
मुंबई. जीटीवी पर आने वाले सीरियल जोधा अकबर पर होने वाले विवादों के बाद एकता कपूर ने इससे किनारा कर लिया है। एकता कपूर इस धारावाहिक की प्रोड्यूसर थीं। इस सीरियल में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ करने के आरोपों को लेकर राजस्थान में एकता कपूर का विरोध होता रहा है। जोधा अकबर की शुरुआत से ही उन्हें और उनके प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स को खासा विरोध झेलना पड़ा था।
राजस्थान के राजपूत समाज ने सीरियल के कंटेट को लेकर आपत्ति जताई थी। माना जा रहा है कि एकता ने यह कदम अपनी आने वाली फिल्म शादी के साइड इफेक्ट्स और रागिनी एमएमस2 के लिए उठाया। इसके बाद उनके बैनर की मैं तेरा हीरो और द विलेन पर भी संकट मंडराने लगा था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्यों गुस्साई है करणी सेना और एकता ने क्यों पीछे खींचे कदम-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story