Deepika Padukone Birthday : जानें कितने करोड़ की मालकिन हैं दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पति रणवीर और परिवार संग अपना पहला बर्थडे मनाएंगी। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दीपिका पादुकोण का नाम अब हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है।

Deepika Padukone Birthday Deepika Padukone Net Worth :
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पति रणवीर (Ranveer Singh) और परिवार संग अपना पहला बर्थडे (Deepika Padukone Birthday) मनाएंगी। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट (Deepika Padukone Superhit Movies) फिल्में दी हैं। अपनी उम्दा अदाकारी के बल पर ही दीपिका ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। दीपिका पादुकोण की फैन-फॉलोइंग भी काफी तादाद में है। 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में जलवे बिखेरनी वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Forbes List 2018) ने साल 2018 में फोर्ब्स की सूची में अपना नाम दर्ज किया है। दीपिका पादुकोण ने अभिनय के बल पर ही फोर्ब्स की पांच महिला सेलेब की रिचेस्ट सूची (Richest Paid Celebrities) में अपना नाम दर्ज कराया है। यदि हम दीपिका पादुकोण की संपत्ति (Deepika Padukone Net Worth) की बात करें तो हर साल मस्तानी की जेब में करोडों आते रहे हैं। हर साल दीपिका की कमाई में इजाफा हुआ है। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादोकुण की संपत्ति के बारे में....
दीपिका पादुकोण की संपत्ति (Deepika Padukone Net Worth)
1. फराह खान डायरेक्टेड फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज एक फिल्म करने के 10 करोड़ रूपए लेती हैं।
2. फोर्ब्स ने साल 2018 में एक सूची जारी की थी जिसमें दीपिका पादुकोण ने फोर्ब्स 2018 की सूची में भारत की पांच Richest महिला सेलिब्रिटी में अपना स्थान दर्ज कराया था।
3. फोर्ब्स की सूची के अनुसार दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में कुल 112.8 करोड़ की कमाई की है। हर साल की तरह दीपिका की कमाई में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
4. इससे पहले दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में फोर्ब्स की सूची में छठां स्थान हासिल किया था। फोर्ब्स की इस सूची में 10 एक्टर और एक्ट्रेस शामिल थे। इस सूची में दीपिका की कमाई 70 करोड़ आंकी गई थी।
दीपिका कहां से करती हैं कमाई (Deepika Padukone Source of Income)
1. बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी फिल्म ओम शांति ओम को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। दीपिका की पहली फिल्म ही हिट हुई थी।
2. इसी के बाद से ही दीपिका ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। जहां पर उन्होंने बॉलीवुड को बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में दी।
3. दीपिका ने एक्टिंग में ग्रोथ के साथ ही अपनी फीस में भी इजाफा किया। एक वेबसाइट के मुताबिक, दीपिका अब एक फिल्म करने के 10 करोड़ लेती हैं।
4. सभी ने दीपिका को कई महंगे ब्रांड में ऐड करते हुए देखा होगा। दीपिका एक्टिंग के अलावा कई ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। जिनके लिए वह करोड़ों की फीस लेती हैं।
5. बता दें कि दीपिका ऐड करने के साथ ही वह कई प्रोडक्ट को Endorse भी करती हैं। जिसके लिए भी मस्तानी करोडों में रकम लेती हैं।
6. इसी के साथ दीपिका पादुकोण अब भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावत के लिए 12 करोड़ रूपए लिए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Deepika Padukone deepika padukone birthday deepika padukone net worth दीपिका पादुकोण दीपिक पादुकोण नेट वर्थ दीपिका पादुकोण की संपत्ति दीपिक पादुकोण नेट वर्थ 2018 deepika padukone net worth 2018 deepika padukone net worth forbes happy birthday deepika padukone deepika padukone first movie deepika padukone movies list ranveer singh रणवीर स�