Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नेपोटिज्म की जंग में अब #TaimurAliKhan शामिल, जानें क्या है वजह ?

नेपोटिज्म की जंग में अब #TaimurAliKhan का नाम भी शामिल हो गया है। नेपोटिज्म में नन्हें तैमूर का नाम आखिर क्यों सामने आ रहा है, इस खबर में जानिए...

नेपोटिज्म की जंग में अब TaimurAliKhan शामिल, जानें क्या है वजह ?
X
तैमूर अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की जंग अब तेज होती जा रही है। इस नेपोटिज्म की लड़ाई में नाम छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान का भी शामिल हो गया है। ट्विटर पर #TaimurAliKhan ट्रेंड कर रहा है। लोग नेपोटिज्म की इस लड़ाई में तैमूर अली खान को भी शामिल कर रहे है। दरअसल, एक अफवाह उड़ी थी कि करीना कपूर ने एक फिल्म साइन की है, जिसमें तैमूर अली खान भी नजर आएंगे। इसके बाद से ट्विटर पर लोग तैमूर के खिलाफ ट्वीट करने लगे।

इन दिनों सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अपने पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ नजर आ रहे है। इस फोटो को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में सैफ अली खान और करीना कपूर किसी झील के किनारे तैमूर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- 'जो मुझे हमेशा चाहिए #FavouriteBoys #TakeMeBack'

आपको बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान इरफान खान (Irrfan Khan) के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) में दिखीं थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाई। अंग्रेजी मीडियम से पहले करीना कपूर की 'गुड न्यूज' (Good Newwz) फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) नजर आए थे।

और पढ़ें
Next Story