Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rohit Shetty Birthday: पैसों के लिए कभी एक्ट्रेसेस की साड़ियों पर प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी

Rohit Shetty Birthday: रोहित शेट्टी 14 मार्च को 47 साल के हो जाएंगे। रोहित शेट्टी ने अपने जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया है। रोहित शेट्टी की पहली कमाई सिर्फ 35 रुपए थी और आज वो आलीशान बंगले में रहते है। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

Rohit Shetty Birthday: पैसों के लिए कभी एक्ट्रेसेस की साड़ियों पर प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, आज है करोड़ों की प्रॉपर्टी
X
रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी 14 मार्च को 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी 'फाइटर शेट्टी' के नाम से मशहूर थे, वहीं उनकी मां रत्ना शेट्टी बॉलीवुड की जूनियर आर्टिस्ट रह चुकीं है। पिता के गुजरने के बाद रोहित शेट्टी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। फीस न भरने के चलते उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। एक इंटरव्यू में खुद रोहित शेट्टी ने अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिता के जाने के बाद उन्होंने कैसे अपने परिवार और खुद के करियर को संवारा,

इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा कि मेरा काम शुरू करना एक मजबूरी थी, मुझे अपने परिवार को पालना था। जिसके चलते मुझे कॉलेज की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। मेरी पहली कमाई 35 रुपए थी। उन्होंने पैसों के लिए एक्ट्रेसेस की साड़ियों पर प्रेस भी की। रोहित ने आगे बताया कि मैं काफी भाग्यशाली हूं कि इतने कम समय में मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जगह मिली, मुझे फैंस से काफी सपोर्ट मिला, आज मैं जो भी हूं फैंस के दम पर हूं। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्में दी है, जैसे- 'गोलमाल', 'सिंघम', 'बोल बच्चन', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंबा' समेत कई फिल्में शामिल है। रोहित शेट्टी को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।


बंद होने जा रहा आपका ये पसंदीदा शो, कलर्स करेगा जल्द ऐलान

अगर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की प्रॉपर्टी के बारे में बात की जाए तो रोहित शेट्टी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। उनके पास 248 करोड़ की प्रॉपर्टी है। नवी मुंबई में उनका एक शानदार बंगला है। इस बंगले को रोहित ने साल 2013 में खरीदा था। इसके अलावा, रोहित शेट्टी के पास लगजरी कारों का कलेक्शन भी है। जिसमें बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और बेंज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल है। मार्किट में इन कारों की कीमत करोड़ों में है। रोहित शेट्टी एक ऐसा नाम है, जिसके साथ बड़े से बड़ा स्टार काम करना चाहता है। रोहित शेट्टी शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके है। उनकी हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई करती है।

और पढ़ें
Next Story