Flashback 2020: साल 2020 में हमने खो दिए कई दिग्गज कलाकार, किसी ने किया सुसाइड तो किसी को हुआ कोरोना
Flashback 2020: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ये साल तो काला साबित हुआ। कोरोना महामारी के कारण जहां एक और इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा तो वहीं, कुछ बेहतरीन कलाकारोंको भी गवानां पड़ा।

ये साल यानी 2020 के अब गिनते के ही दिन बचे है। ये साल भी खत्म होने वाला है। ये साल किसी के लिए भी शुभ नहीं रहा। बात करें आम लोगों की या फिर सेलेब्स की। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ये साल तो काला साबित हुआ। कोरोना महामारी के कारण जहां एक और इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा तो वहीं, कुछ बेहतरीन कलाकारोंको भी गवानां पड़ा। इस साल कई शानदार और कला से भरपूर सितारों का निधन हुआ। आईये आपको बताते है इन सितारों के बारे में...
इरफान खान- बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमाने वाले इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हो गया था। साल 2018 में इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी थीं। जिसका इलाज चल रहा था। इस बीमारी से लड़ते हुए उनका निधन हो गया।
ऋषि कपूर- इरफान खान की मौत के ठीक अगले दिन यानी 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था। इसका इलाज अमेरिका में करीब एक साल से चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही वो इस बीमारी से हार गए।
वाजिद खान- साजिद-वाजिद की जोड़ी भी इस साल टूट गई, जब वाजिद खान के निधन की खबर सामने आई। वाजिद खान का निधन एक जून को हुआ। वो कोरोना पॉजिटिव थे और उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी भी थीं।
सुशांत सिंह राजपूत- सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से लोग आज भी सदमे में है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। उनकी मौत की जांच सीबीआई कर रही है।
सरोज खान- बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने 71 साल की उम्र में 3 जुलाई को आखिरी सांस ली। सरोज खान को सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।