Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

इस साल एआर रहमान नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, ये है बड़ा कारण

एआर रहमान 6 जनवरी को 54 साल के हो जाएंगे। लेकिन वो अपना ये बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। इसके पीछे बड़ी वजह है।

इस साल एआर रहमान नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, ये है बड़ा कारण
X

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान 6 जनवरी को 54 साल के हो जाएंगे। लेकिन वो अपना ये बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। इसके पीछे बड़ी वजह है। एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को तमिलनाडु में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप कुमार था, लेकिन उन्हें लोग इस नाम से नहीं बल्कि एआर रहमान के नाम से जानते है। हिंदू धर्म छोड़ उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाया था। वजह उनकी बहन...

बताया जाता है कि उनकी बहन की तबीयत काफी खराब थीं। उन्होंने हर मंदिर में जाकर मिन्नतें मांगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर एक दिन वो मस्जिद गए और दुआ की। उनकी दुआ रंग लाई और बहन की तबीयत सही होने लगी। इससे उनका मुस्लिम पक्ष की और झुकाव बढ़ गया और उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया। इस तरह दिलीप कुमार बन गए एआर रहमान.... 9 साल की उम्र में एआर रहमान के पिता आरके शेखर का निधन हो गया था। वो मलयाली फिल्मों में म्यूजिक देते थे।

वहीं उनकी मां करीमा बेगम का हाल ही में निधन हुआ है। इस बात की जानकारी रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए दी। यही वजह है कि इस साल एआर रहमान अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे। एआर रहमान अपनी मां के बेहद करीह थे। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा कि हमारा रिश्ता फिल्मों जैसा नहीं था, जहां मां और बेटे अक्सर गले मिलते दिखाए जाते है। हमारे बीच एक-दूसरे के लिए काफी सम्मान रहा है। आपको बता दें कि रहमान की तरह उनकी मां ने भी मुस्लिम धर्म अपनाया था। पहले उनका नाम कस्तूरी शेखर था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम करीमा बेगम रख लिया था।

और पढ़ें
Next Story