Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने म्यूजिक में बनाया अपना अलग रूतबा, सुपरहिट गानों की लगा दी लाइन

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने म्यूजिक में अपना अलग ही रूतबा बनाया है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया है। आशा जी के जन्मदिन पर सुनिए उनके सुपरहिट गानें,

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने म्यूजिक में बनाया अपना अलग रूतबा, सुपरहिट गानों की लगा दी लाइन
X
आशा भोसले

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 8 सितंबर को 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म साल 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था। आशा बचपन से ही गाने का शौक रखती थीं। आशा ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत साल 1948 में फिल्म 'चुनरिया' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने 'सावन आया' गाना गाया था। आशा भोसले पहली ऐसी इंडियन सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। यही नहीं, आशा को 'पॉप क्रूनर' और 'कैबरे सिंगर' का खिताब भी मिला। लोगों के दिलों में गहराई से जगह उन्होंने तब बनाई जब उनका गाया हुआ गाना रेखा पर फिल्माई गए गाने 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' रिलीज हुए। आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाएं, चलिए सुनते है आशा जी के जन्मदिन पर उनके सुपरहिट गाने,

गाना- 'टिप-टिप बरसा पानी'

गाना- 'ले गई ले गई'

गाना- 'किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने'

गाना- 'रंग दे'

गाना- 'हम लाख छुपाए प्यार मगर'


और पढ़ें
Next Story