Christmas 2018 : वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडिस ने क्रिसमस पर बनाया ये खास प्लान
क्रिसमस अपने परिजनों, चाहने वालों को तोहफे देने वाला पर्व होता है। बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। वरुण और जैकलिन ने क्रिसमस को लेकर क्या प्लानिंग है। बता रहें हैं खुद वरूण और जैकलीन।

क्रिसमस अपने परिजनों, चाहने वालों को तोहफे और असमर्थ लोगों की सहायता करने वाला पर्व होता है। इस पर लोग आपस में खुशियां बाटंते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। जैकलिन फर्नांडिस और वरूण धवन की क्रिसमस पर क्या खास प्लानिंग है। बता रहें हैं खुद वरूण और जैकलीन।
जैकलिन फर्नांडिस का क्रिसमस प्लान
आई लव क्रिसमस। मैं क्रिसमस के दिन वो सब कुछ करती हूं, जो पूरे साल नहीं कर पाती। जैसे कि अपने घर वालों से जाकर मिलती हूं। पूरे साल मैं फिल्मों में बहुत बिजी रहती हूं, अपने घरवालों से नहीं मिल पाती हूं, इसलिए कोशिश रहती है कि क्रिसमस अपने घरवालों के साथ सेलिब्रेट करूं। मैं बड़ा सा क्रिसमस ट्री घर पर लेकर आती हूं, उसको अच्छे से डेकोरेट करती हूं।
क्रिसमस के लिए स्पेशली एक खूबसूरत ड्रेस बनवाती हूं। क्रिसमस के दिन मैं अपने स्टाफ को अच्छे-अच्छे गिफ्ट, मिठाई और बोनस देती हूं ताकि वो भी त्योहार धूम-धाम से मना सकें। हर क्रिसमस पर सांता कैप लगाकर खुद ही सांता क्लॉज बन जाती हूं, सबको हंसाती हूं, धमाल मचाती हूं। सांता क्लॉज का मतलब है, खुशियों का संदेश लाना। क्रिसमस पर मेरी यही कोशिश रहती है कि मेरे पास से कोई भी दुखी और निराश होकर ना जाए। इस दिन को मैं खुशी के साथ मनाना पंसद करती हूं।
वरुण धवन का क्रिसमस प्लान
जब मैं छोटा था, तब मुझे सचमुच सांता क्लॉज का इंतजार रहता था कि सांता क्लॉज आएंगे और हमारे लिए चॉकलेट, केक, पेस्ट्री लाएंगे, क्योंकि बचपन में मेरी खुशी यहीं तक सीमित थी। मुझे क्रिसमस इसलिए भी अच्छा लगता था, क्योंकि उसमें सांता क्लॉज का आगमन होता था और वह सबको ढेर सारे गिफ्ट बांटते थे। आज भी मुझे क्रिसमस सेलिब्रेशन बहुत अच्छा लगता है।
मैं पूरे दिल से क्रिसमस का त्योहार मनाता हूं। अब क्रिसमस मनाने का तरीका बदल गया है। अब मैं उन बच्चों को सांता क्लॉज बनकर गिफ्ट देता हूं, जो क्रिसमस का त्योहार मनाने में असमर्थ हैं, उनके पास पैसे नहीं हैं या वो बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे असहाय लोगों को क्रिसमस पर खुशियां बांटकर मुझे मन से बहुत खुशी मिलती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Christmas 2018 Varun Dhawan Jacqueline Fernandez क्रिसमस 2018 बॉलीवुड न्यूज bollywood celebs christmas plan bollywood stars christmas plan Bollywood News jacqueline fernandez bold photos jacqueline fernandez nude scene जैकलीन फर्नांडीस वरूण धवन christmas tree christmas gifts christmas dress christmas decoration