एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बताया दुखद कहा, ऑस्कर जीतने के लायक थे सुशांत
सेलिना जेटली ने सुशांत सिंह की मौत को बहुत दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड और हम सब ने बहुत ही अच्छे एक्टर को खा दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके चाहने वाले उनको भुला नहीं पा रहे है। हर कोई उनको याद कर रहा है और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा है। उनके जाने के बाद बहुत लोग उनकी तारीफ कर रहे है। ऐसे में ही एक नाम जुड़ा है एक्ट्रेस सेलिना जेटली का।
सेलिना जेटली काफी टाइम से बॉलीवुड से गायब थी। सेलिना भी डिप्रेशन का शिकार थी पर उनके पति ने बखूबी उनका साथ दिया और प्यार से उन्हें ठीक कर दिया। वह शादी करके अपनी फैमिली के साथ विदेश में सेटल हो गयी थी। सेलिना अब बॉलीवुड में वापसी कर रही है। वह "सीजन्स ग्रीटिंग" नाम की फिल्म से दोबारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही है।
सेलिना ने सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि सुशांत की मौत का सुन कर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है पर यह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक टैलंटेड एक्टर को इस फिल्म इंडस्ट्री और हमने खो दिया है।
सबने एक ऐसा चमकता और शानदार सितारा खो दिया है जो कभी ऑस्कर अवार्ड जीतने का दम रखता था। सेलिना ने कहा कि सुशांत में इतना टैलंट था कि वह एक दिन ऑस्कर जीतने के लायक थे।
आपको बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। सुशांत सिर्फ 34 साल के थे। उनके परिवार वाले और फैंस अब तक उनके जाने पर यकीन नहीं कर पा रहे है।