Bhojpuri Gana: काजल राघवानी और खेसारी लाल का वीडियो हुआ वायरल, लोगों की जुबान पर चढ़ा ये भोजपुरी सॉन्ग
काजल और खोसारी लाल के इस वीडियो डांस ने मचाया रखा है धमाल। लॉकडाउन के बीच तेजी से फैंस कर रहे वायरल

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Bhojpuri Film Industry) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यहां उनका नाम ही काफी है, लेकिन अब वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को भी टक्कर दे रहे हैं। इसकी वजह उनके वीडियो यू ट्यूब पर लगाातर हिट होना है। भोजपुरी सिनेमा अब न सिर्फ देश में बल्कि देश के बाहर भी पहुंच कर अपनी छाप छोड़ रहा है। वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी अदाकारी के साथ-साथ गायकी से भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। अब खेसारी लाल और काजल राघवानी (kajal raghwani song) का यह गाना जमकर धमाल मचा रहा है। यही वजह है कि दिनों दिन इसके व्यूज बढते जा रहे हैं।
गाने का वीडियो जमकर हो रहा वायरल
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'दिल बदतमीज हो गईल' (Dil Badtameej Ho Gayil) को लोगों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिला है। यह गाना उनकी (Bhojpuri Film) भोजपुरी फिल्म संघर्ष का है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन गाने ने अलग ही धमाल मचा दिया है। एक साल पहले रिलीज हुआ। यह गाना यू ट्यूब पर ट्रेडिंग में बना हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। जिसमें खेसारी लाल और काजल का रोमांस दिखाया गया है। हालांकि (Bhojpuri Romentic Songs) भोजपुरी में रोमांटिक गानों को अलग से प्यार मिलता है। यही वजह है कि यह गाने का वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
गाने को मिल चुके हैं 6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज
काजल और खेसारी का एक साल पहले रिलीज हुए गाने 'दिल बदतमीज हो गईल' (Dil Badtameej Ho Gayil)को अब तक 6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।। उनका यह गाना लगातार वायरल होता जा रहा है। इतना ही नहीं भोजपुरी फिल्मों इंडस्ट्री के मानें तो खेसारी लाल और काजल राघवानी एक ही फिल्म या गाने में साथ हों तो गाना हिट ही मान लिया जाता है।