Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक बनी 10 लाख रील्स

भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का स्वेग पसंद करने वालों की कमी नहीं है। हाल ही में पवन कुमार का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' (Tumsa Koi Pyaara) रिलीज हुआ था जो इंटरनेट पर लगातार छाया हुआ है। टॉप मोस्ट सिंगर के इस गाने पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Bhojpuri Gana: पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक बनी 10 लाख रील्स
X

भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का स्वेग पसंद करने वालों की कमी नहीं है। उनके चाहने वालों की संख्या देश और विदेशों में भी है। हाल ही में पवन कुमार का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' (Tumsa Koi Pyaara) रिलीज हुआ था जो इंटरनेट पर लगातार छाया हुआ है। गाने को इतना पसंद किया गया है कि आए दिन यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं। वहीं इस गाने पर बने रील्स के मामले में भी पावर स्टार ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। टॉप मोस्ट सिंगर के इस गाने पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इस रिकॉर्ड की ख़ुशी को पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए जाहिर किया। उन्होंने गाने का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ," तुमसे कोई प्यारा गाने पर 10 लाख Reels बना के आप लोगो ने जो प्यार दिया है। उसके लिए दिल से शुक्रिया। ऐसे ही रील्स बनाते रहे और प्यार आशीर्वाद बरसाते रहे।" मौजूदा समय में भोजपुरी गाने के लिसनर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। और गाना अगर पवन सिंह का हो तो उसे नया रिकॉर्ड बनते देर नहीं लगता।

बता दें कि इस गाने में पवन सिंह एक नए मॉडर्न लुक में नजर आ रहे हैं और उनका डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी गाया है। इसके लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने में पवन सिंह के साथ सौंदर्या शर्मा और लेखा प्रजापति भी हैं। तुमसा कोई प्यारा गाने 10 दिसंबर 2021 को टिप्स भोजपुरी (Tips Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। इस गाने को अबतक 55 मिलियन व्यूज मिल चुके है।

और पढ़ें
Next Story