Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana : रोमांस और डांस से भरपूर है खेसारी और काजल का यह गाना, काजल दिख रही है बेहद खूबसूरत

Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। दोनों की फिल्म हो चाहे गाना लोगों द्वारा हिट साबित हो ही जाते है।

Bhojpuri Gana : रोमांस और डांस से भरपूर है खेसारी और काजल का यह गाना, काजल दिख रही है बेहद खूबसूरत
X

Bhojpuri Gana : भोजपुरी सिनेमा की हिट और खूबसूरत हीरोइन काजल राघवानी को हर कोई जानने लगा है। उनकी खूबसूरती, डांस और अभिनय लोग सभी के दीवाने है। जैसे भोजपुरी हीरो की पॉपुलैरिटी काफी है वैसे ही अब हीरोइन भी पीछे नहीं है। काजल राघवानी भी उन्हीं में से एक नाम है। काजल की फैन फॉलोइंग भी बहुत जबरदस्त है।

काजल राघवानी की जोड़ी वैसे तो हर हीरो के साथ पसंद की जाती है पर खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी को लोग जबरदस्त पसंद करते है। जैसे ही काजल का कोई गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता है। वह ताबड़तोड़ हिट हो जाता है और लोगों को खूब पसंद आता है।

काजल राघवानी कही एक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है "ओढ़नी के रंग हरियार बा" गाना। इस गाने में काजल बहुत ही सुंदर लग रही है। और अपने डांस से लोगों को दीवाना बना रही है। उनका साथ इस गाने में खेसारी लाल यादव दे रहे है। दोनों की जोड़ी गाने में अच्छी दिख रही है और रोमांस और डांस से भरपूर है। गाने को 47 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके है।

दोनों का यह गाना फिल्म "कुली नंबर 1" का है। यह फिल्म भी सुपरहिट है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। संगीत दिया है श्याम-आजाद ने और बोल लिखे है प्यारे लाल यादव और अजित हलचल ने।

यहां देखें गाना:


और पढ़ें
Next Story