Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: अंतरा सिंह प्रियंका के नए गाने में चल रही लव वाली कोचिंग, देखिए 'भतार करे मालिस' का जबरदस्त वीडियो...

हाल ही में भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का एक नया गाना 'भतार करे मालिस' रिलीज हुआ है। 'भतार करे मालिस' गाने को 'वेव म्यूजिक' के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में अंतरा सिंह ने अपना जबरदस्त कमाल दिखाया है। इस गाने को आज यानी कि 23 सितंबर को ही रिलीज किया गया है।

Bhojpuri Gana: अंतरा सिंह प्रियंका के नए गाने में चल रही लव वाली कोचिंग, देखिए भतार करे मालिस का जबरदस्त वीडियो...
X

भोजपुरी सिनेमा के दर्शक सिंगर अतंरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka) को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में अंतरा सिंह प्रियंका का एक नया गाना 'भतार करे मालिस' (Bhatar Kare Malis) रिलीज हुआ है। 'भतार करे मालिस' गाने को वेव म्यूजिक (Wave Music) के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में अंतरा सिंह ने अपना जबरदस्त कमाल दिखाया है। इस गाने को आज यानी कि 23 सितंबर को ही रिलीज किया गया है।

'भतार करे मालिस' गाने में आपको अंतरा सिंह प्रियंका के साथ एक्टर की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस गाने में आपको अंतरा सिंह की घायल कर देने वाली अदाओं के साथ उनके बेहतरीन डांस मूव्स भी देखने को मिलेंगे। गाने में आप देख सकते हैं कि अंतरा के सजन पूरी दिलचस्पी के साथ उनकी मालिश कर रहे है। अंतरा सिंह के इस गाने ने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। यहां देखिए सिंगर का नया गाना....

अंतरा सिंह प्रियंका के 'भतार करे मालिस' गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अंतरा सिंह का ये गाना उनके बाकी के गानों से काफी स्पेशल है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन शर्मा (Arjun Sharma) ने लिखे हैं। वहीं इसका म्यूजिक रौशन सिंह (Roshan Singh) ने कंपोज किया है। 'भतार करे मालिस' गाने को रिलीज के पहले दिन ही यूट्यूब पर 52,784 बार देखा जा चुका है।

और पढ़ें
Next Story