सोनम कपूर पहनती है ऐसे कपड़े, पापा को रखनी पड़ती है नजर
हाल में सोनम हीर-भरी ड्रेस में नजर आई थीं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Sep 2017 6:03 PM GMT
सोनम कपूर अपने कपड़ों को लेकर हमेशा खबरों में रहती हैं। हाल में सोनम हीर-भरी ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस पहने के दौरान सोनम के पापा अनिल कपूर सोनम पर नजर रख रहे थे।
अनिल कपूर अपने बच्चों के लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। वो हमेशा यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी बेटियां क्या कर रही हैं। 60 साल के एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी बेटी सोनम के फोन में झांकते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड की इस पिता और बेटी की बॉन्डिंग के बारे में जितनी भी बात की जाए वो कम है।
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
उस समय एक्ट्रेस फोन में कुछ कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ओवर प्रोटेक्टिव पिता कैमरे में कैद हो गया। यह पल सच में काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे लिखा- बंदूके लोगों को नहीं मारती लेकिन डैडी के साथ अगर खूबसूरत बेटियां हो तो लोग दंग रह जाते हैं।
अनिल कपूर ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए लिखा- मुझे लगता है कि दोषी हूं। इसके बाद कमेंट में एक्ट्रेस के कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा ने लिखा- यह पूरी जायज है।
Happy Father's Day! ❤️ #sonamkapoor #anilkapoor
A post shared by Sonam Kapoor ❤️ (@sonamkapoorfan) on
अनिल कपूर जब अपनी बेटी के फोन में झांक रहे थे तब वो वॉग वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में मौजूद थीं। यह कार्यक्रम इसी वीकेंड मुंबई में हुआ था। इस मौके पर एक्ट्रेस को वॉग और आईडब्ल्यूसी फैशन आइकन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
फिल्म की बात करें तो सोनम इस समय करीना कपूर खान, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर के साथ वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म को उनकी बहन रीया और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं और शशांक इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story