Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमिताभ बच्चन से पहले सोनम कपूर की शादी में तीन बच्चों के साथ पहुंची रेखा, फोटो हुई वायरल

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोनम की शादी में बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा भी शामिल हो गई हैं। रेखा अपने पुराने पारंपरिक परिधान में कमाल की लग रही हैं।

अमिताभ बच्चन से पहले सोनम कपूर की शादी में तीन बच्चों के साथ पहुंची रेखा, फोटो हुई वायरल
X

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड के कई दिग्ग्ज सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की शादी का शामिल होने के लिए आये हुए हैं।

अमिताभ बच्चन, आमरी खान समेत कई नामचीन हस्तियाँ इस फंक्शन में आई हुईं हैं। इसी लिस्ट में बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा भी शामिल हो गई हैं। रेखा अपने पुराने पारंपरिक परिधान में कमाल की लग रही हैं।

बता दें की रेखा कल संगीत में शामिल होने के लिए आईं थी। वहीँ अमिताभ बच्चन आज शादी में पहुंचे हैं। अभिषेक बच्चन, आमिर खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं

सोशल मीडिया पर रेखा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे फराह खान के तीनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। फराह खान की टांग में फ्रैक्टर है और वह व्हीलचेयर पर सोनम कपूर की शादी में भी पहुंची हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story