Gold Teaser: अक्षय कुमार ने दिल में तिरंगा लिए देश से किया ये वादा
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ''गोल्ड'' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में उनका एक अलग ही किरदार नजर आ रहा है। हाथों में तिरंगा लिए भारत के लिए गोल्ड लाने का सपना है अक्षय कमार की फिल्म।

पहले नेवी और अब हॉकी के किरदार की भूमिका में नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमर। जी हां, अक्षय कुमार अपने दर्शकों के बीच एक नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं।
फिल्म का नाम 'गोल्ड' है। बकायदा इसके लिए टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। टीजर 54 सेकेंड का है। टीजर की शुरुआत ब्रिटिश राष्ट्रीय गान से होती है। साथ ही हमें यह बताया जाता है कि 200 साल तक अंग्रेजों के राष्ट्रीय गान पर हम खड़े रहें।
अब वक्त है अंग्रेजों को अपने राष्ट्रीय गान पर खड़े होने का। इसी के साथ अक्षय कुमार दिल में तिरंगा लिए अपनों से किया वादा पूरा करते हैं। दरअसल, फिल्म की कहानी एक हॉकी प्लेयर के जीवन पर आधारित है।
वह खिलाड़ी ओलंपिक में आजादी के पहले भारत के लिए गोल्ड लाने का सपना देखता है और उसे पूरा भी करता है। अक्षय की इस फिल्म में मौनी रॉय लीड रोल में हैं। इसी फिल्म के साथ मौनी रॉय अपना पहला डेब्यू करने जा रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App