Aashka Goradia: 'नागिन' एक्ट्रेस आश्का गोरडिया दूसरी बार बनेंगी मां, 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया।
Aashka Goradia pregnant: टीवी एक्ट्रेस आश्का गोरडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 'नागिन' फेम आश्का ने यह खुशखबरी अपनी शादी की 8वीं सालगिरह के खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कंबाइंड पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- “एक और बीच बेबी आने वाला है!”
आश्का ने अनाउंसी की दूसरी प्रेग्नेंसी
3 दिसंबर को कपल ने एक खूबसूरत बीच-थीम वाले एनिमेटेड वीडियो के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। वीडियो में समुद्र की लहरों की आवाज़ और चहचहाते पक्षियों की धुन सुनाई देती है जो एक बीच एरिया का शांत वातावरण दिखाता है। वीडियो में बताया गया कि उनका दूसरा बच्चा मई 2026 में जन्म लेने वाला है। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट कहता है- “हम जिंदगी के अगले तोहफे का इतजार कर रहे हैं जो मई 2026 में आने वाला है।”
टीवी सितारों ने बरसाया प्यार
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, टीवी जगत के कई सितारों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने उत्साह जताया, तो वहीं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कमेंट किया- “आप तीनों को बहुत बधाई!”
आश्का गोराडिया का करियर और शादी
आश्का और ब्रेंट ने साल 2017 में शादी की थी। अक्टूबर 2023 में दोनों अपने पहले बेटे एलेक्जेंडर, के माता-पिता बने थे। आश्का टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया, जैसे- 'कुसुम', 'सिंदूर तेरे नाम का', 'भारत का वीर पुत्र'। उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी एकता कपूर के शो 'नागिन' और 'नागिन 2' में जिसमें वह अवंतिका के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 6 जैसी रियलिटी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।
