haribhoomi hindi news
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी कमाई 1400 करोड़ पार, जानिए रणवीर सिंह की इस रिकॉर्ड‑तोड़ फिल्म ने कौन‑कौन सी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म तेजी से कमाई करते हुए सभी बड़ी फिल्मों को पछाड़ रही है। 

13वें दिन कितना रहा कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन करीब 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा 12वें दिन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 900 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

यह भी पढ़े - प्रेसिडेंट कप में बेकाबू भीड़ के बीच फंसे सलमान खान, सिक्योरिटी ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार

Dhurandhar
Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1435 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा और ओवरसीज से करीब 350 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म अब तेजी से 1500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यह फिल्म हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Collection Day 1
Dhurandhar Collection Day 13

कमाई के मामले में इस फिल्म ने Pushpa 2: The Rule, Baahubali 2: The Conclusion, Jawan और Animal जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 13वें दिन के कलेक्शन के हिसाब से भी यह कई फिल्मों से आगे निकल चुकी है।

गिरावट के बावजूद मजबूत पकड़

हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े काफी मजबूत हैं। पहले हफ्ते में 674 करोड़ कमाने के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

स्टारकास्ट और रिलीज

Dhurandhar 2 controversy
Dhurandhar 2

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और कई भाषाओं में दर्शकों को पसंद आ रही है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान अभी थमता नजर नहीं आ रहा है और फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

यह भी पढ़े - प्रियंका चोपड़ा ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा, जूठे बर्तन धोते दिखीं, फैंस बोले- 'भारतीय जड़ें नहीं भूलीं'

7