haribhoomi hindi news
गुरुग्राम में बजघेड़ा गांव में कृषि भूमि का रेट सबसे ज्यादा हुआ है जो ज़मीन पहले 4.30 करोड़ थी वो बढ़कर अब 7.53 करोड़ प्रति एकड़ हो गया है।

आज यानी 1 अप्रैल 2026 से हरियाणा के आम जनजीवन में चार बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। ये बदलाव आपकी जेब से लेकर बच्चों की सेहत और सरकारी नौकरियों तक पर असर डालेंगे। जहाँ एक ओर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना और हाईवे पर सफर करना महंगा हो गया है, वहीं छात्राओं के लिए सरकार ने पोषण की एक नई पहल शुरू की है।

प्रॉपर्टी बाजार में उछाल: कलेक्टर रेट 75% तक बढ़े
प्रदेश में अब घर, जमीन या फ्लैट खरीदना पहले के मुकाबले काफी महंगा होगा। सरकार ने सभी जिलों में कलेक्टर रेट में 15% से 75% तक की बढ़ोतरी की है।द्वारका एक्सप्रेस-वे से सटे बजघेड़ा गांव में कृषि भूमि का रेट 4.30 करोड़ से बढ़कर 7.53 करोड़ प्रति एकड़ हो गया है।हिसार, पंचकूला, फरीदाबाद और अंबाला के पॉश इलाकों में 75% तक की वृद्धि हुई है।नए रेट अपलोड होने की वजह से कई जिलों में रजिस्ट्रियां प्रभावित हुई हैं। हालांकि, पुराने टोकन वालों को पुरानी दरों पर ही राहत मिलेगी।

टोल दरों में ₹265 तक की वृद्धि
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स की दरों में ₹5 से लेकर ₹265 तक का इजाफा किया है। NH-152D (नारनौल-अंबाला) की बात करें तो यहाँ का सफर सबसे महंगा हो गया है। अब कार का एक तरफ का किराया ₹375 होगा। खेड़कीदौला और डाहर टोल पर भी मामूली बढ़ोतरी की गई है।टोल पर अब कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए पास की सुविधा पहले की तरह बनी रहेगी।

'मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' का विस्तार
छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अहम कदम उठाया है।अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को हफ्ते में 4 दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और 2 दिन प्रोटीन मिल्क बार दिया जाएगा।एनीमिया (खून की कमी) को दूर करना और छात्राओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाना।

न्यायिक सेवा भर्ती के नए नियम लागू
न्यायिक सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हरियाणा उच्च न्यायिक सेवा (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए गए हैं।50% पद पदोन्नति (प्रमोशन) से, 25% सीमित प्रतियोगी परीक्षा और 25% सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा के जरिए प्रमोशन पाने के लिए अब 7 साल का अनुभव और 35 वर्ष की आयु अनिवार्य होगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7