Logo
election banner
Bihar Board Class 10 Exams 2024: बिहार बोर्ड के  10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 23 फरवरी 2024 तक आयोजित होंगी। इसके लिए बोर्ड की तरफ से कुछ नियम बनाए गए है। परीक्षा केंद्रों में जाने से पहले नियमों को जरूर पढ़ें। 

Bihar Board Class 10 Exams 2024: बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली हैं। बिहार बोर्ड दसवीं के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। मैट्रिक की परीक्षाओं से पहले परीक्षा से जुड़े कुछ नियम और डिटेल के बारे में हम आपको बताएंगे... 

कब से कब तक होंगे 10वीं के एग्जाम
बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 23 फरवरी 2024 तक चलेंगी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पहले ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगे।  इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। 

10वीं की डेटशीट इस प्रकार है

15 फरवरी 2024 हिंदू, उर्दू, बंगाली, मैथिली
16 फरवरी 2024 मैथ्स
17 फरवरी 2024 सेकेंड इंडियन लैंग्वेज (हिंदी बोलने वाले कैंडिडेट्स के लिए- संस्कृत, अरबी,फारसी, भोजपुरी), (हिंदी न बोलने वाले कैंडिडेट्स के लिए- हिंदी लैंग्वेज)
19 फरवरी 2024 सोशल साइंस
20 फरवरी 2024 साइंस
21 फरवरी 2024   इंग्लिश (जनरल)
22 फरवरी 2024   इलेक्टिव सब्जेक्ट्स (हायर मैथेमैटिक्स/कॉमर्स/होम साइंस/इकोनॉमिक्स/संस्कृत/मैथिली/पर्सियन/अरेबिक/म्यूजिक/डांसिंग एंड फाइन आर्ट्स)
23 फरवरी 2024 वोकेशनल इलेक्टिव (सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलिकॉम, आईटीआई)

दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक(10वीं) की परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.245 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक है। 

जूता-मोजा पहनकर दे सकेंगे परीक्षा
बिहार बोर्ड ने इस बार छात्रों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने पिछले साल जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं थी। 

इन बातों का रखें ख्याल

  • एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, आदि जरूरी समान लेकर ही जाएं। 
  • परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लू-टूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर नहीं जाएं। 
  • ओएमआर शीट पर व्हाइटनर और इरेज़र का इस्तेमाल नहीं करें। 
  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • परीक्षा में दिए गए नियमों और दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
5379487