RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने पुष्टि की है कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज, 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे घोषित किए जाएंगे। इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड पहले इन नतीजों को 20 और फिर 23 मार्च को जारी करने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अब आज की तिथि तय की गई है।
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।
कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम भी आज ही
10वीं के छात्रों के साथ-साथ राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को भी बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, इन दोनों कक्षाओं के परिणाम भी दोपहर 1:00 बजे ही आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे। यह पहली बार है जब बोर्ड एक ही दिन में तीन महत्वपूर्ण कक्षाओं के नतीजे घोषित कर रहा है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना डिजिटल स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड :- 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #ResultMonth ll #Rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 17, 2026
पिछले साल के प्रदर्शन पर एक नजर
पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। पिछले वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था। इस साल भी विशेषज्ञों का अनुमान है कि पास प्रतिशत में सुधार हो सकता है। 10वीं की परीक्षाएं इस बार 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है।
राजस्थान बोर्ड :- 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #ResultMonth ll #Rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 17, 2026
मार्कशीट और आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्र जो मार्कशीट डाउनलोड करेंगे, वह प्रोविजनल (अस्थायी) होगी। बोर्ड कुछ दिनों के भीतर मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों में भेज देगा, जहाँ से छात्र इन्हें प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा।










