Gold Silver Rates: अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी हुई सस्ती! जान लें 10 ग्राम गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

Gold Silver Rates Today: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने खरीदारों को राहत दी है। 28 अप्रैल 2025 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव ₹95,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे फिसल गया है, जो हाल ही में ₹99,358 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए यह खरीदारी का अनुकूल समय बन गया है।
इस गिरावट के पीछे वैश्विक संकेत हैं, जैसे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में कमी और मजबूत डॉलर, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई है। इसके अलावा, निवेशक आगामी अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर नजर बनाए हुए हैं, जो आगे की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर होती है जमकर खरीदारी
भारतीय सोना-चांदी की खरीदी को लेकर अलग तरह का लगाव रखते हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर बिना मुहूर्त शादियां होने की वजह से हर साल इस त्यौहार के पहले धातुओं में खूब खरीदी की जाती है। इस बार आसमान छूते भावों के बीच सोना-चांदी में करेक्शन होने से खरीदारों को सोना-चांदी घर लाने का एक अच्छा मौका मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: New Pan Card: खो गया है आपका पैन कार्ड? जानें नया कार्ड बनवाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस
शहरवार सोने और चांदी के ताजा भाव (28 अप्रैल 2025)
दिल्ली
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,850 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,600 प्रति किलोग्राम है।
मुंबई
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹96,020 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,770 प्रति किलोग्राम है।
चेन्नई
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹96,300 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹98,060 प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,890 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,640 प्रति किलोग्राम है।
इसे भी पढ़ें: Bike And Car Colour: तेज धूप से उड़ न जाए कार या बाइक का रंग? इन तरीकों से गाड़ी का रखें ख्याल
अहमदाबाद
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹96,000 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,800 प्रति किलोग्राम है।
हैदराबाद
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹96,170 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,930 प्रति किलोग्राम है।
लखनऊ
लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,900 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,650 प्रति किलोग्राम है।
जयपुर
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,850 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹97,600 प्रति किलोग्राम है।
इंदौर
इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,210 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,01,800 प्रति किलोग्राम है।
भोपाल
भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,200 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,01,800 प्रति किलोग्राम है।
(कीर्ति)