Logo
election banner
आप अपने लिए एक सस्ती और दमदार माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं तब हम आपको यहां ऐसे ही 5 मॉडल के बारे में बता रहे हैं। इन सभी की कीमत 68 हजार रुपए से कम है।

(मंजू कुमारी)
देश के अंदर भले ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मार्केट तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन ICE मॉडल की डिमांड अभी भी कम नहीं हुई है। खासकर जब बात मोटरसाइकिल की आती है तब ICE मॉडल ही लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत काफी कम होती है। साथ ही, इनका माइलेज भी बेहतर होता है। बजट मोटरसाइकिल में 100cc से 110cc तक का इंजन होता है, जिसके चलते इनका माइलेज 70 से 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक हो जाता है। हम आपको ऐसी ही 5 मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं।

1. हीरो एचएफ 100 (Hero HF 100)
कीमत: 59,068 रुपए

हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। इस कंपनी की हीरो HF 100 भी सेल्स भी शानदार है। ये कंपनी का सस्ती मोटरसाइकिल भी है। HF डीलक्स 97cc इंजन मिलता है, जो 8hp का पावर और 8.05Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी नहीं मिलती। यह केवल किक-स्टार्टर के साथ केवल एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,068 रुपए है।

2. हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe)
कीमत: 59,998 रुपए

100cc सेगमेंट में हीरो का दबदबा एकतरफा है। कंपनी के लिए HF डीलक्स पॉपुलर मॉडल है। इसमें 97cc स्लॉपर इंजन मिलता है। इसमें हीरो की i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसके निचले वैरिएंट में किक स्टार्टर मिलता है। जबकि हाई वर्जन में इलेक्ट्रिक स्टार्टर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,998 रुपए से शुरू है।

3. टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport)
कीमत: 61,500 रुपए

TVS स्पोर्ट में 109.7cc इंजन दिया है। ये देश की तीसरी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। इसका बेस मॉडल किक स्टार्टर के साथ आता है। इसके सेल्फ-स्टार्ट वर्जन की कीमत 69,873 रुपए तक जाती है। स्पोर्ट का डिसप्लेसमेंट बेनिफिट आउटपुट आंकड़ों में भी प्रतिबिंबित होता है। यह 8.3hp का पावर और 8.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसकी कीमत 61,500 रुपए से शुरू है।

4. होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100)
कीमत: 64,900 रुपए

होंडा शाइन 100 ऑटो चोक सिस्टम और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स के साथ आती है। ये OBD-2A नॉर्म्स और E20 संगत होने वाली एकमात्र मोटरसाइकिल है। इसके 99.7cc का इंजन मिलता है, जो 7.61hp का पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक स्टार्टर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपए है।

5. बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100)
कीमत: 67,808 रुपए

प्लेटिना 100 बजाज का सबसे अफॉर्डेबल मोटरसाइकिल है। ये बजाज की सिग्नेचर DTS-i टेक्नोलॉजी वाली 102cc मोटर द्वारा ऑपरेट होती है। हालांकि, फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी नहीं मिलती। यह बजाज के ई-कार्ब का यूज करता है। ये इंजन 7.9hp का पावर और 8.3Nm का टॉर्क जनरेट करती है। प्लेटिना का LED DRL भी मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,808 रुपए है।
 

5379487