Logo
Kick EV Smassh: नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने चाहते हैं तो आपके लिए Kick EV का Smassh स्कूटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सिंगल चार्ज पर 160 किलोमीटर तक चलता है।

Kick EV Smassh: आज भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमत। अब, जब लोगों का रूख इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर है, तो ऑटो कंपनियां भी एक से बढ़कर एक ईवी पेश कर रही है। इसी कड़ी में Kick EV ने भारत में एक स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करके धमाल मचा दिया है। कंपनी के इस नए ई-स्कूटर का नाम Smassh है, जिसकी रेंज 160 किलोमीटर है। आइए इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Kick EV Smassh इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट- Kick EV Smassh 72 V, 35 Ah और Kick EV Smassh 72 V, 51 Ah में आता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः ₹150,320 और ₹170,570 है। यह 6 कलर ऑप्शन- ओब्सीडियन ब्लैक, जिरकॉन व्हाइट, गार्नेट रेड, पेटालाइट सिल्वर, सिट्रीन येलो, आयोलाइट ब्लू में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Kick EV Smassh इलेक्ट्रिक स्कटूर की खासियत
किक ईवी स्मैश एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। स्मैश एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक चलता है और इसे फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लगता है। किक ईवी स्मैश के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। किक ईवी स्मैश में ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील हैं। हालांकि, यहां आपको ध्यान रखना होगा कि दोनों वेरिएंट की रेंज और टॉप स्पीड अलग-अलग है।

बात करें, Kick EV Smassh 72 V, 35 Ah मॉडल की तो यह 75 km/Hr की टॉप स्पीड और 130 km/charge की रेंज प्रदान करता है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे का समय लगता है।

दूसरी ओर, Kick EV Smassh 72 V, 51 Ah मॉडल की टॉप स्पीड 75 km/Hr की है और इसकी रेंज को लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 160 km तक चलता है। इसकी बैटरी को भी फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे का समय लगता है।

5379487