Logo
election banner
इलेक्ट्रिक टू-व्हील सेगमेंट को लेकर फाइनेंशियल ईयर 2024 में गुड न्यूज आई है। दरअसल, FY24 के दौरान देश के अंदर रिकॉर्ड 9.47 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियों बिकीं। इससे पहले, फाइनेंशियल ईयर 2023 में ये आंकड़ा 6.82 लाख यूनिट का था।

इलेक्ट्रिक टू-व्हील सेगमेंट को लेकर फाइनेंशियल ईयर 2024 में गुड न्यूज आई है। दरअसल, FY24 के दौरान देश के अंदर रिकॉर्ड 9.47 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियों बिकीं। इससे पहले, फाइनेंशियल ईयर 2023 में ये आंकड़ा 6.82 लाख यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर देश के अंदर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को 33% से भी ज्यादा की ग्रोथ मिली। FY23 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मार्केट शेयर 4.5% था, जो FY24 में बढ़कर 5.4% हो गया। सरकार देश के अंदर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी दे रही है। साथ ही, कंपनियों के द्वारा भी पिछले 2-3 महीने से डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन तमाम चीजों से भी इनकी सेल्स में इजाफा हुआ है।

Electric Two Wheeler Sales See 30 Percent Growth In FY2024 _1
Electric Two Wheeler Sales See 30 Percent Growth In FY2024 _1

फाइनेंशियल ईयर 2024 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने वाली टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में जिनका दबदबा रहा उसमें ओला इलेक्ट्रिक नंबर-1 रही। ओला इलेक्ट्रिक इस दौरान 3,29,237 गाड़ियां बेच डालीं। ऐसा कारनामा करने वाली ये देश की पहली कंपनी भी बन गई है। इससे पहले FY23 में उसने 1,52,791 गाड़ियों बेची थीं। इसे ईयलली बेसिस पर 115.48% की तगड़ी ग्रोथ मिली।

टीवीएस मोटर कंपनी दूसरे नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 1,82,969 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 82,108 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 122.84% की ग्रोथ मिली। एथर एनर्जी तीसरे नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 1,08,889 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 76,939 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 41.53% की ग्रोथ मिली।

बजाज ऑटो ग्रुप चौथे नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 1,07,069 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 32,829 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 226.14% की ग्रोथ मिली। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पांचवें नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 31,273 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 1,032 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 2930.33% की तगड़ी ग्रोथ मिली।

Electric Two Wheeler Sales See 30 Percent Growth In FY2024 _1
Electric Two Wheeler Sales See 30 Percent Growth In FY2024 _1

एम्पीयर व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड इस लिस्ट में छठवें नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 23,771 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 84,562 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 71.89% की तगड़ी डिग्रोथ मिली। ओकिनावा ऑटोटेक सातवें नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 20,873 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 95,933 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 78.24% की तगड़ी ग्रोथ मिली।

हीरो मोटोकॉर्प लिस्ट में 8वें नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 17,693 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 941 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 1780.23% की तगड़ी ग्रोथ मिली। बगौस ऑटो प्राइवेट लिमिटेड 9वें नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 15,238 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 4,147 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 267.45% की तगड़ी ग्रोथ मिली।

ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। इसने FY24 के दौरान कुल 14,026 गाड़ियां बेचीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 13,174 यूनिट का था। यानी इसे भी ईयरली बेसिस पर 6.47% की तगड़ी ग्रोथ मिली।

jindal steel
5379487