Auto Sales: टू-व्हीलर बिक्री में हीरो का दबदबा कायम, जानें नवंबर सेल्स रिपोर्ट में कहां हैं Honda, TVS, Bajaj?

Auto Sales November 2024
X
Auto Sales November 2024
Auto Sales November 2024: हीरो मोटोकॉर्प बिक्री में पहले पायदान पर रही है। कंपनी ने नवंबर 2024 में कुल 4,59,805 यूनिट्स सेल की। जिनमें 4,25,856 यूनिट्स बाइक और 33,949 यूनिट्स स्कूटर शामिल थे।

Auto Sales November 2024: भारत में मोटरसाइकिल और स्कूटरों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि ये रोजमर्रा के आवागमन के लिए सबसे उपयुक्त साधन हैं। इससे देश में टू-व्हीलर की बिक्री स्थिर बनी हुई है। पिछले दिनों नवंबर 2024 के लिए दोपहिया वाहनों की बिक्री रिपोर्ट सामने आई। आइए जानते हैं कि पिछले महीने कौनसी कंपनियों ने बिक्री के मामले में बाजी मारी।

1) Hero MotoCorp
इस सूची में हीरो मोटोकॉर्प पहले पायदान पर रही है। कंपनी ने नवंबर 2024 में कुल 4,59,805 यूनिट्स सेल की। जिनमें 4,25,856 यूनिट्स बाइक और 33,949 यूनिट्स स्कूटर शामिल रहे। इस तरह हीरो नवंबर 2024 में देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनी। इसके लोकप्रिय मॉडल्स में Splendor Plus, Xtreme 125R, Glamour, HF Deluxe, Destini 125, और Xoom 110 शामिल हैं।

2) Honda Motorcycle & Scooter India
होंडा ने नवंबर 2024 में 4,72,749 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 5.55% अधिक है, इसे बिक्री के मामले में दूसरा स्थान मिला है। एक्टिवा होंडा का सबसे ज्यादा बिकलने वाला टू-व्हीलर है। कंपनी ने हाल ही में एक्टिवा स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन भारतीय बाजार में उतारा है।

ये भी पढ़ें...ओला 2025 से कई प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल करेगी 4680 भारत सेल, बैटरी पॉवर 5 गुना बढ़ेगी

3) TVS Motor Company
टीवीएस मोटर ने नवंबर 2024 में 3,92,473 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें से 3,05,323 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची गईं। यह पिछले साल नवंबर 2023 की तुलना में 6% अधिक है और कुल मिलाकर सेल्स में 12% की ग्रोथ रिकॉर्ड की गई।

4) Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने नवंबर 2024 में 3,68,076 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की 3,49,048 यूनिट्स की तुलना में 5% अधिक है।

5) Suzuki Motorcycle India
सुजुकी मोटरसाइकिल ने नवंबर 2024 में 94,370 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 8% की बढ़ोतरी है। नवंबर 2023 में यह आंकड़ा 87,096 यूनिट्स था।

ये भी पढ़ें...बजाज दिसंबर में लॉन्च करेगी नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर, इन EVs से मुकाबला

6) Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2024 में 82,257 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल नवंबर 2023 की तुलना में 2% अधिक है। पिछले साल यह आंकड़ा 80,251 यूनिट्स था। यह आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में टू-व्हीलर कंपनियां लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story