Honda Activa Electric: डुअल स्वैपेबल बैटरी के साथ होंडा एक्टिवा E लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 102Km रेंज

Honda Activa electric
X
Honda Activa electric
होंडा ने एक्टिवा ई नाम से एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें स्टैंडर्ड और सिंक डुओ शामिल है।

Honda Activa electric Launched in India: होंडा ने एक्टिवा ई नाम से एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें स्टैंडर्ड और सिंक डुओ शामिल है। अभी इसकी कीमतों का एलान नहीं किया है। कीमतों की डिटेल 1 जनवरी 2025 की दी जाएगी। तभी इसकी बुकिंग भी शुरू की जाएगी। डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। सबसे पहले इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेल किया जाएगा। बता दें कि ये भारतीय बाजार में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी है।

दो रिमूवेबल बैटरी से लैस

>> इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। इन बैटरियों को होंडा मोबाइल पावर पैक ई कहा जाता है, जिन्हें होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया द्वारा डेवलप और मेंटेनेस किया जाता है। कंपनी का कहना है कि उसने पहले ही बेंगलुरु और दिल्ली में बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं। वहीं, मुंबई में जल्द ही ये स्टेशन लगाए जाएंगे।

>> होंडा ई में मिलने वाली बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसकी बैटरी को निकालकर आसानी से घर या ऑफिस में चार्ज कर पाएंगे। साथ ही, बैटरी स्टेशन से स्वैप भी कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें... कंपनी ने सिर्फ 39,999 रुपए में लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 112Km दौड़ेगा

नेविगेशन के साथ बड़ी TFT स्क्रीन मिलेगी
इसमें होंडा रोडसिंक डुओ स्मार्टफोन एप्लिकेशन की कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है। इसे हैंडलबार पर रखे गए टॉगल स्विच की मदद से कंट्रोल किया जाएगा। इसमें दिन और रात के मोड भी हैं। इसमें होंडा की H-स्मार्ट प्रमुख विशेषताएं भी इंटीग्रेटेड हैं, जिनमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें... इस सेडान का अपडेटेड मॉडल अगले साल होगा लॉन्च, कई कमाल के फीचर्स से होगी लैस

कलर ऑप्शन और राइवल्स
इसमें 12-इंच के एलॉय व्हील दिए हैं, जो टेलिस्कोपिक फोर्क्स और डुअल स्प्रिंग द्वारा सस्पेंड किए गए हैं। जबकि ब्रेकिंग को डिस्क-ड्रम कॉम्बिनेशन द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसे पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक जैसे 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ओला इलेट्रिक, टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक, एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के मॉडल से होगा।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story