लॉन्च हुआ 2025 MG Hector का नया वर्जन: E20 फ्यूल पर रफ्तार भरेगी SUV, जानें कीमत और खासियत

2025 MG Hector: JSW MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में 2025 MG हेक्टर का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए SUV की कीमत 13.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसे E20 फ्यूल कंप्लायंट बनाया है। यह सरकार के उस निर्देश के अनुरूप है, जिसमें 1 अप्रैल 2025 से सभी पेट्रोल-डीजल वाहनों को E20 फ्यूल वाले इंजन को दिया जाना अनिवार्य है।
2025 MG Hector की क्या है खासियत?
2025 हेक्टर दो इंजन विकल्पों के साथ आता है, जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (142 HP) और 2.0 लीटर डीजल (168 HP) शामिल है। पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा, जबकि डीजल में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा।
इंटीरियर में हेक्टर सेगमेंट की सबसे बड़ी 14-इंच की टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 8-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। SUV 5, 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।
सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें तो हेक्टर Level 2 ADAS टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।
वेरिएंट्स और कीमत
MG हेक्टर के 6 वेरिएंट्स (Style, Shine Pro, Select Pro, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro) बाजार में उपलब्ध होंगे। कंपनी का दावा है कि E20 फ्यूल कंप्लायंट इंजन पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल होगा और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा। भारत में इसकी कीमत 13.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
