Redmi 15 5G भारत लॉन्च: 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर; जानें कीमत
Redmi 15 5G भारत में 19 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स मिलेंगे।
redmi 15 5g फोन 19 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च होगा।
Redmi 15 5G भारत में 19 अगस्त 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन खास इसलिए है क्योंकि इसमें 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। इस टेक्नोलॉजी का किसी भी बजट फोन में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें दमदार Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलेंगी।
Redmi 15 5G लॉन्च डेट और लाइव स्ट्रीम
- लॉन्च डेट: 19 अगस्त 2025
- कहां देखें: Redmi India का YouTube चैनल और सोशल मीडिया पेजेस
- इवेंट में फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल डेट का पूरा ऐलान होगा।
Redmi 15 5G भारत में कीमत और सेल
कंपनी ने कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मलेशिया में 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत करीब MYR 729 (लगभग ₹15,000) रखी गई है। भारत में इसकी कीमत लगभग ₹15,000 से ₹19,999 के बीच हो सकती है। जहां तक उपलब्धता की बात है तो लॉन्च के बाद यह फोन Amazon, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा।
Redmi 15 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह स्मार्टफोन 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी (सेगमेंट में पहली बार) के साथ आएगा, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट होगा। कंपनी का दावा है कि 4 साल बाद भी बैटरी 80% क्षमता देगी। एक बार चार्ज करने के बाद इस फोन में आप 55 घंटे म्यूजिक, 23 घंटे वीडियो और 12+ घंटे गेमिंग का मजा ले सकते हैं।
Redmi 15 5G डिस्प्ले
रेडमी 15 5G में 6.9-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले होगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट है। साथ ही यह Wet Touch Technology 2.0 से लैस होगा, जिससे पानी लगे हाथों से भी टच काम करेगा। इतना ही नहीं यह TÜV Rheinland Eye Protection सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
Redmi 15 5G प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
डिवाइस Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा और यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसे लेकर कंपनी दावा करती है कि इसे 2 साल OS और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस फोन में Google Gemini, Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी होंगे।
Redmi 15 5G कैमरा
- रियर: 50MP डुअल कैमरा + AI फीचर्स (AI Erase, AI Sky, Classic Filters)
- फ्रंट: 8MP सेल्फी कैमरा
Redmi 15 5G डिजाइन और बिल्ड
- कलर ऑप्शन्स: मिडनाइट ब्लैक, फ्रॉस्ट व्हाइट, सैंडी पर्पल
- ग्लास-जैसा बैक पैनल और मेटल कैमरा आइलैंड
- IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस
- 7,000mAh बैटरी के बावजूद स्लिम और हल्का डिजाइन
Redmi 15 5G अन्य फीचर्स
- Dolby ऑडियो, 200% सुपर वॉल्यूम
- साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
- 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज
क्या खरीदना चाहिए?
Redmi 15 5G अपने सेगमेंट में एक पावरफुल और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, और 144Hz डिस्प्ले इसे खास बनाते हैं। अगर इसकी कीमत ₹15,000–₹20,000 के बीच रहती है, तो यह फोन लॉन्च के बाद बाजार में जोरदार धमाका कर सकता है।