Samsung Galaxy F70e: ₹15 हजार से कम हो सकती है कीमत; फीचर्स से आज उठ सकता है पर्दा

Samsung Galaxy F70e India Launch: Samsung Galaxy F70e की भारत में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है।

Updated On 2026-02-02 16:09:00 IST

Samsung Galaxy F70e

Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 सीरीज को आज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अब तक मॉडल्स के नाम आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में Samsung Galaxy F70e शामिल होगा।

Flipkart और Samsung Store पर होगी बिक्री

Samsung Galaxy F70e को भारत में Flipkart और Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि F70 सीरीज में एक फोन ₹30,000 से कम और दूसरा ₹10,000 से ₹15,000 के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया जाएगा।

Galaxy F70e की कीमत ₹15 हजार से कम?

टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Samsung Galaxy F70e की भारत में कीमत ₹15,000 से कम हो सकती है। यह फोन खास तौर पर बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर उतारा जाएगा।

डिजाइन में मिलेगा वॉटरड्रॉप नॉच

लीक रेंडर के अनुसार Galaxy F70e में सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन में थोड़े मोटे बेज़ल्स देखने को मिल सकते हैं। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर होंगे। डिवाइस को ब्लैक कलर में दिखाया गया है और इसमें वीगन लेदर बैक पैनल मिलने की संभावना है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy F70e में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन के अंदर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy F70e में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा होने की बात सामने आई है।

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Galaxy F70e के Android 16 आधारित One UI 8 पर चलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में microSD कार्ड सपोर्ट और IP54 रेटिंग मिलने की संभावना है।

Tags:    

Similar News

Oppo K14x भारत में जल्द लॉन्च: 15 हजार के बजट में मिलेगा नया 5G फोन, जानें फीचर्स

Vivo V70 और V70 Elite भारत में जल्द होंगे लॉन्च: Snapdragon चिप, Zeiss कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखिए पूरी डिटेल्स