Oppo Reno 15c 5G: जनवरी में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया 5G स्मार्टफोन, अब प्री-ऑर्डर शुरू, सेल इस दिन से स्टार्ट

Oppo Reno 15c 5G Sale Date: Oppo Reno 15c 5G की भारत में बिक्री 5 फरवरी से शुरू होगी। फोन में 7000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट और 50MP कैमरा दिया गया है।

Updated On 2026-02-02 15:05:00 IST

 Oppo Reno 15c 5G की भारत में बिक्री 5 फरवरी से शुरू होगी।

Oppo ने भारत में जनवरी के महीने में Reno 15c 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने तब संकेत दिया था कि इसकी बिक्री फरवरी में शुरू होगी, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन की लिस्टिंग सामने आई है, जिससे इसकी सेल डेट कन्फर्म हो गई है।

5 फरवरी से Amazon पर मिलेगा फोन

Oppo Reno 15c 5G को Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में 5 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च के करीब एक महीने बाद अब ग्राहक इसे खरीद सकेंगे।

Oppo Reno 15c 5G की कीमत और ऑफर्स

भारत में Oppo Reno 15c 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध है।

बैंक ऑफर्स की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिलेगा।

कलर ऑप्शन और वेरिएंट

यह स्मार्टफोन दो रंगों में खरीदा जा सकेगा—Afterglow Pink और Twilight Blue। फोन अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Oppo Reno 15c 5G में 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

कैमरा सेटअप

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Reno 15c 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। यह फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज हो जाती है।

Tags:    

Similar News

Oppo K14x भारत में जल्द लॉन्च: 15 हजार के बजट में मिलेगा नया 5G फोन, जानें फीचर्स

Vivo V70 और V70 Elite भारत में जल्द होंगे लॉन्च: Snapdragon चिप, Zeiss कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखिए पूरी डिटेल्स