OnePlus Pad 3: 16GB रैम और 12,140mAh बैटरी के साथ लॉन्च, सिर्फ 92 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज

OnePlus Pad 3 भारत में लॉन्च हो चुका है। यह टैबलेट दमदार 12,140mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस केवल 92 में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Updated On 2025-06-06 10:15:00 IST

इसमें 16GB रैम और 12,140mAh बैटरी उपलब्ध है।

OnePlus Pad 3 Launch: वनप्लस ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन oneplus 13s के साथ शक्तिशाली टैबलेट OnePlus Pad 3 भी लॉन्च किया है। टैबलेट में 12,140mAh पावरफुल बैटरी के साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चीनी टेक ब्रांड का यह लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट दो कलरवे में आता है और इसमें 3.4K रेजोल्यूशन और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो वाला 13.2 इंच का डिस्प्ले है। onePlus Pad 3 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है जो 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देता है। यहां हम इस लेटेस्ट टैबलेट की कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में बता रहे हैं। आइए जानें...

OnePlus Pad 3 की कीमत (OnePlus Pad 3 india price)
OnePlus Pad 3 को भारत में दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें 12GB + 256GB, 16GB + 512GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन मिलते है। यह देश में फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू कलरवे में उपलब्ध है। यह आज से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में उपलब्ध होगा। यह पुष्टि की गई है कि इसे बाद में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भारत के लिए कीमत का विवरण जल्द ही सामने आ जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशन
नए OnePlus Pad 3 टैबलेट में 13.2-इंच 3.4K (2,400×3,392 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। यह 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 315ppi पिक्सल डेनसिटी और 89.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले में TÜV Rheinland Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ Adreno 830 GPU और 16GB तक LPDDR5T रैम पर चलता है। टैबलेट में 512GB तक का UFS 4.0 स्टोरेज है।

पीछे की तरफ, OnePlus Pad 3 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी शूटर है। टैबलेट में आठ स्पीकर हैं। डिवाइस पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। टैबलेट फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। वनप्लस पैड 3 में हीट प्रॉब्लम को दूर करने के लिए ग्रेफीन-कॉम्पोजिट मैटेरियल से बनी वेपर चैंबर्स है, जो इसके अधिक उपयोग पर भी इसे कूल रखने में मदद करता है।

एक्सेसरी सपोर्ट
टैबलेट को OnePlus Stylo 2 (स्टायलस – 16,000 प्रेशर लेवल सपोर्ट) के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, OnePlus Smart Keyboard को 110 से 165 डिग्री तक एडजस्ट किया जा सकता है। टैबलेट में मल्टीटास्किंग के लिए एक बेहतर Open Canvas फीचर है और यह उपयोगकर्ताओं को फुल स्क्रीन में एक साथ तीन ऐप चलाने की सुविधा देता है।

पावरफुल बैटरी
वनप्लस पैड 3 में 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12,140mAh की बैटरी है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर स्टैंडबाय मोड में 72 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में दावा किया जाता है कि यह 92 मिनट में बैटरी को 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसका आकार 289.61×209.66×5.97 मिमी है और वजन 675 ग्राम है।

Tags:    

Similar News