32MP सेल्फी कैमरा वाला Itel का नया फोन लॉन्च: मिलेगी 6,000mAh बैटरी, 3D कर्व्ड डिस्प्ले, AI असिस्टेंट
Itel Super 26 Ultra लॉन्च हो चुका है। यह एक बजट फोन है, जिसमें 6000mah बैटरी, 32Mp सेल्फी कैमरा, AI assistant जैसे फीचर्स शामिल है।
Itel Super 26 Ultra शक्तिशाली बैटरी-कैमरा के साथ लॉन्च।
Itel Super 26 Ultra ग्लोबली मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस में 6.78-इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Itel सुपर 26 अल्ट्रा फोन Unisoc T7300 प्रोसेसर पर रन करता है, जो 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। 6,000mAh की शक्तिशाली बैटरी की फोन के मुख्य खासियतों में से एक है। खास बात यह है कि इसका डिज़ाइन Samsung Galaxy S25 सीरीज़ से काफी मिलता-जुलता है। चलिए अब बिना देरी डिवाइस के फीचर्स-कीमत के बारें में जानें।
Itel Super 26 Ultra: कीमत और उपलब्धता
Itel Super 26 Ultra फोन को नाइजीरिया के मार्केट में लॉन्च किया गया है, जहां यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 15 सितंबर से शुरू होगी। फोन में चार कलर ऑप्शन बेज, ब्लू, गोल्ड और ग्रे मिलते हैं। बांग्लादेश में इसकी कीमत इस प्रकार है-- 8GB + 128GB वेरिएंट – BDT 19,990 (लगभग ₹14,900)
- 8GB + 256GB वेरिएंट – BDT 21,990 (लगभग ₹15,900)
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (Specifications & Features)
Itel Super 26 Ultra फोन में प्रीमियम Samsung Galaxy S25 सीरीज के जैसा डिजाइन मिलता है। डिवाइस में 6.78-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं। स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है। साथ ही यह रेन-प्रूफ स्क्रीन के साथ आता है, इसका मतलब है इसे गीले हाथों से भी यूज किया जा सकता है।
सुपर 26 अल्ट्रा फोन 6nm Unisoc T7300 प्रोसेसर पर रन करता हैं। इसमें 8GB RAM + 128GB/256GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के डिवाइस में 50MP मेन + 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में शानदार 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस 6 साल तक "स्थिर" प्रदर्शन देगा।
पावरफुल बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में शक्तिशाली 6,000mAh बैटरी दी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 6.8mm है। डिवाइस IP65 रेटिंग से सर्टिफाइड है, जिससे यह धूल और डस्ट से सुरक्षित रहता है।स्मार्ट AI फीचर्स
अन्य फीचर्स के लिए फोन में, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, IR ब्लास्टर कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा , फोन में कई स्मार्ट AI फीचर्स जैसे- AI Camera Eraser, Circle to Search, Itel AI असिस्टेंट 'Sola' जैसे विशेषताएं मिलती हैं।