भारत में चीनी ऐप TikTok से हटा बैन?: इंटरनेट पर चर्चा हुई तेज, DoT ने दी सफाई
क्या भारत में चीनी ऐप TikTok से बैन हटा दिया गया है? आप भी यही सोच रहे हैं न, लेकिन बता दें भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन दावों का खंडन कर दिया है।
भारत में TikTok की वेबसाइट फिर से एक्सेस होने की खबरों पर इंटरनेट में हलचल मच गई
चीनी मोबाइल ऐप टिकटॉक (TikTok) भारत में 5 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि TikTok पर भारत में लगा बैन हटा दिया गया है। यूजर्स का कहना है कि वह भारत में TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं, जिसको लेकर इंटरनेट पर अटकलें तेज हो गई है। हालांकि ऐप अब भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स के जरिए टिकटॉक की पुरानी यादों (वीडियो-रील्स) को याद करते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियांए दे रहे हैं।
इन अफवाहों के बीच भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने अधिकारिक तौर पर बयान जारी कर इन दावों का खंडन किया है। बता दें कि, जून 2020 में भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टिकटॉक को देश में बैन कर दिया था।
दूरसंचार विभाग की सफाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने पुष्टि की है कि वर्तमान में TikTok की वेबसाइट भारत में सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) द्वारा ब्लॉक की गई है।
ByteDance की प्रतिक्रिया?
अब तक TikTok की मालिक कंपनी ByteDance ने यह साफ नहीं किया है कि भारत में TikTok वापस आ रहा है या नहीं। उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सोशल मीडया पर यूजर्स शेयर कर रहें मजेदार मीम्स
टिकटॉक की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्स ( X) पर एक यूजर ने लिखा, “5 साल बाद TikTok वेबसाइट इंडिया में वापस, लेकिन ऐप अभी भी नहीं मिला। कंटेंट क्रिएटर्स में ख़ुशी की लहर।”वहीं, एक और ने मज़ाक में लिखा, “जब TikTok पिछली बार था, तब सिर्फ फिल्टर्स थे। अब? AI ही influencer बनेगा।”
वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “Welcome back TikTok, long time no see,” और एक और ने कहा, “TikTok का वायरस इंडिया में वापस आ रहा है।”
भारत में ट्रेंड कर रहा है #TikTok
यह चर्चा इतनी बढ़ गई कि #TikTok कुछ ही घंटों में X पर 1 लाख से ज़्यादा पोस्ट्स के साथ ट्रेंड करने लगा। वहीं, गूगल एनालिटिक्स में भी टिकटॉक 100K+ से ज्यादा व्यूज के साथ टॉप ट्रेंड में है।
भारत में TikTok क्यों हुआ था बैन?
TikTok की भारत से विदाई जून 2020 में हुई थी। यह अब तक का सबसे चर्चित ऐप बैन माना जाता है। उस समय भारत सरकार ने कुल 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।
यह फैसला चीन के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद लिया गया था, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। उस समय केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे "भारत की डिजिटल स्ट्राइक" कहा था।